Oppo A3s के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत फिर हुई कम, जानें नया दाम

Oppo A3s के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। बता दें कि मार्केट में Oppo A3s का 2 जीबी रैम वेरिएंट भी है। यह 8,990 रुपये में बिकता है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2018 15:12 IST
ख़ास बातें
  • 4230 एमएएच की बैटरी के साथ आता है Oppo A3s
  • ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है Oppo A3s
मार्केट में बढ़ती चुनौतियों के मद्देनज़र Oppo ब्रांड ने अपने बजट स्मार्टफोन Oppo A3s की कीमत को एक बार फिर कम करने का फैसला किया है। जानकारी मिली है कि Oppo A3s के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। बता दें कि मार्केट में Oppo A3s का 2 जीबी रैम वेरिएंट भी है। यह 8,990 रुपये में बिकता है।

Oppo A3s के पावरफुल वेरिएंट की कीमत में कटौती के बारे में जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम द्वारा दी गई। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि 27 दिसंबर से ओप्पो ए3एस के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन का यह वेरिएंट नई कीमत में अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध भी है। हालांकि, Flipkart पर फोन अब भी पुरानी कीमत में ही बिक रहा है।

याद रहे कि ओप्पो ए3एस को इस साल जुलाई में 2 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया था। अगस्त महीने में इसका 3 जीबी रैम वेरिएंट लाया गया। लॉन्च के वक्त इस फोन के पावरफुल वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये थी। इस नवंबर महीने में ही फोन की कीमत 11,990 रुपये कर दी गई थी।
 

Oppo A3s स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) 'सुपर फुल स्क्रीन' डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 2/ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

ओप्पो के इस फोन की स्टोरेज 16/ 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A3s, Oppo A3s Price, Oppo A3s Price Slashed
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.