Oppo का सस्ता फोन Oppo A38 भारत में 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ सितंबर में होगा लॉन्च!

Oppo A38 में 6.3 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट बताया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अगस्त 2023 18:58 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A38 में 6.3 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले बताया गया है।
  • इसमें 50MP का मेन कैमरा सेंसर मिल सकता है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 के साथ आ सकता है।

Oppo A38 में 6.3 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले बताया गया है।

Photo Credit: X/@Stufflistings

Oppo की ओर से अपकमिंग स्मार्टफोन Oppo A38 इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। A सीरीज में इस नए एडिशन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। इनमें TDRA, SIRIM, NBTC और GCF का नाम शामिल है। इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन भी पिछले दिनों में लीक हो चुके हैं। लेटेस्ट अपडेट अब इसके लॉन्च के बारे में भी बड़ी खबर लेकर आया है, जिसमें कहा गया है कि फोन सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Oppo A38 स्मार्टफोन लॉन्च के बारे में लेटेस्ट अपडेट कहता है कि डिवाइस को कंपनी सितंबर में लॉन्च कर सकती है। एक जाने माने टिप्स्टर ने फोन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। @Stufflistings के अनुसार, Oppo A38 में 6.3 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 50MP का मेन कैमरा सेंसर है, और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस है। इसमें 5000mAh बैटरी, 128GB स्टोरेज बताई गई है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 के साथ आ सकता है।  

जैसा कि पहले बताया गया है। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में इसे बेंचमार्क सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया था। Geekbench बेंचमार्क लिस्टिंग में पता चला था कि फोन के अंदर 4GB रैम देखने को मिल सकती है। हालांकि, यहां पर अन्य रैम ऑप्शंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। कहा गया है कि लॉन्च के समय फोन के अंदर अन्य रैम ऑप्शंस भी दिए जा सकते हैं। 

Oppo A38 के प्राइस के बारे में भी कुछ अफवाहें इन दिनों खबरों में हैं। इसकी कीमत 159 यूरो (14,273 रुपये) तक हो सकती है। यानि कि अगर फोन इस प्राइस पॉइंट पर लॉन्च हो सकता है तो इसे लो मिड रेंज डिवाइस के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसके कलर ऑप्शंस ब्लैक और गोल्ड बताए गए हैं। टिप्स्टर द्वारा शेयर किए गए इमेजिस दिखाते हैं कि इसमें वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। नॉच कटआउट के अंदर सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.