Oppo A33 (2020) तीन रियर कैमरों और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च

Oppo A33 (2020) की कीमत IDR 22,99,000 (करीब 11,300 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 सितंबर 2020 19:08 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए33 (2020) एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस 7.2 पर चलता है
  • स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं इस Oppo फोन में
  • 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है Oppo A33 (2020) की बैटरी
Oppo A33 (2020) को लॉन्च कर दिया गया है। Oppo ब्रांड का यह लेटेस्ट फोन इंडोनेशिया में पेश किया गया है। यह कुछ दिन पहले लॉन्च किए गए Oppo A53 का कमज़ोर वेरिएंट प्रतीत होता है। ओप्पो ए33 (2020) में 5000 एमएएच बैटरी है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और यहां 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। Oppo A33 (2020) में होल-पंच डिस्प्ले है जिसमें सेल्फी कैमरे को जगह मिली है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है।
 

Oppo A33 (2020) price

ओप्पो ए33 (2020) की कीमत IDR 22,99,000 (करीब 11,300 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन मूनलाइट ब्लैक और मिंट क्रीम रंग में बेचा जाएगा। फिलहाल, Oppo A33 (2020) को भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Oppo A33 (2020) specifications

ओप्पो ए33 (2020) एंड्रॉयड 10 आधारित कलरओएस 7.2 पर चलता है। इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। मायस्मार्टप्राइस का दावा है कि फोन 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है।
Advertisement

Oppo A33 (2020) की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.