Oppo A31 (2020) की तस्वीर लीक, सार्वजनिक हुए कई स्पेसिफिकेशन

Oppo A31 में 6.5 इंच डिस्प्ले और 4,230 एमएएच बैटरी होने का दावा है। ओप्पो ए31 में तीन रियर कैमरे और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 13 फरवरी 2020 17:32 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए31 को तीन रंगों को उपलब्ध कराए जाने का दावा है
  • Oppo A31 होगा वाटरड्रॉप नॉच से लैस
  • 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है Oppo A31 (2020) में

Photo Credit: 91mobiles

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo एक नए बजट स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसका नाम Oppo A31 है। नए स्मार्टफोन को बीते महीने Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था जिससे फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। अब ओप्पो ए31 की ग्राफिक्स से बनी तस्वीर (रेंडर) सामने आने से इस फोन के और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। रेंडर से यह पता चला है कि फोन तीन रियर कैमरे के साथ आएगा और इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।

Oppo A31 के रेंडर को 91mobiles को द्वारा साझा किया गया है। दावा है कि उसे यह तस्वीर भरोसेमंद सूत्रों से मिली है। ओप्पो ए31 में 6.5 इंच डिस्प्ले और 4,230 एमएएच बैटरी होने का दावा है। 91 मोबाइल्स द्वारा साझा की गई तस्वीर के मुताबिक, फोन में वाटरड्रॉप नॉच है। इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

ओप्पो ए31 को तीन रंगों को उपलब्ध कराए जाने का दावा है- फैंटेसी व्हाइट, लेक ग्रीन और मिस्ट्री ब्लैक। टिप्सटर इशान अग्रवाल ने 91मोबाइल्स को बताया है कि ओप्पो ए31 में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर होगा और यह एंड्रॉयड 10 की जगह एंड्रॉयड 9 के साथ आएगा। यह जानकारी चौंकाने वाली है, क्योंकि ओप्पो ए31 की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि नए स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी90 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 10 है। ऐसे में अभी इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता। इस डिवाइस में 4 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।

बताया गया है कि पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं। यहां 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और एक मैक्रो कैमरा है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा जिसे ड्यूड्रॉप नॉच में जगह मिलेगी। इतना तो तय है कि ओप्पो ए31 लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A31
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.