12GB रैम के साथ लॉन्‍च होगा Oppo A3 Vitality Edition 5G फोन, कीमत का भी खुलासा!

नए ओपो फोन में 6.67 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जिसका रेजॉलूशन 1600 x 720 पिक्‍सल होगा यानी यह एक एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले वाली डिवाइस होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 जुलाई 2024 17:34 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A3 Vitality Edition 5G स्‍मार्टफोन हुआ स्‍पॉट
  • चाइना टेलिकॉम वेबसाइट पर देखी गई डिवाइस
  • 12 जीबी रैम के साथ लॉन्‍च होगा ओपो का फोन

सांकेतिक इमेज

Oppo लगातार नई डिवाइसेज लॉन्‍च कर रहा है। ब्रैंड का अपकमिंग स्‍मार्टफोन होगा- Oppo A3 Vitality Edition 5G, जिसे चीन में लॉन्‍च किए जाने की तैयारी है। चाइना टेलिकॉम वेबसाइट पर यह डिवाइस स्‍पॉट हुई है। इससे फोन के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का पता चलता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Oppo A3 Vitality Edition 5G का मॉडल नंबर PKD110 है। इस फोन को कई खूबियों से पैक किया जा सकता है, जिसमें 12 जीबी रैम प्रमुख है। फोन की कीमत भी सामने आई है। 

the tech outlook की रिपोर्ट के अनुसार, नए ओपो फोन में आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। उसके अंदर 2 कैमरा फ‍िट होंगे। बैक साइड में एलईडी लाइट में मिलेगी, जिसे टॉर्च के तौर पर भी इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। Oppo A3 Vitality Edition 5G में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर की ताकत होगी और यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलेगा। 

बताया जाता है कि नए ओपो फोन में 6.67 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जिसका रेजॉलूशन 1600 x 720 पिक्‍सल होगा यानी यह एक एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले वाली डिवाइस होगी। फोन का वजन 185.7 ग्राम बताया जाता है, जोकि डिवाइस को लाइवेट स्‍मार्टफोन की कैटिगरी में रखता है। 

Oppo A3 Vitality Edition 5G में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जाएगा। उसके साथ 2 एमपी का सेकंडरी सेंसर मिलेगा। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा इस फोन में होगा। डिवाइस को 5100 एमएएच की बैटरी से पैक किया जाएगा। इसकी चार्जिंग क्षमताओं के बारे में अभी जानकारी नहीं है। 
Advertisement

कहा जाता है कि डिजाइन और स्‍पेक्‍स से यह फोन Oppo A3 Pro के भारतीय वेरिएंट की नकल हो सकता है। चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग से फोन की कीमत के बारे में भी जानकारी मिली है। बताया जाता है कि फोन में 12 जीबी रैम दी जाएगी। स्‍टोरेज 256 जीबी और 512 जीबी हो सकता है। फोन की शुरुआती कीमत 1999 युआन (लगभग 23,005 रुपये) होगी। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.