Oppo A3 Pro 5G और Reno 12 5G का ग्‍लोबल लॉन्‍च जल्‍द! TDRA सर्टिफ‍िकेशन पर दिखे

Oppo Reno 12 5G और Oppo A3 Pro 5G के ग्‍लोबल वर्जनों को TDRA के डेटाबेस में देखा गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 मई 2024 15:02 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A3 Pro 5G और Reno 12 5G जल्‍द होंगे लॉन्‍च
  • TDRA के डेटाबेस में देखी गई हैं नई डिवाइस
  • Reno 12 के ग्‍लोबल वर्जन में 8GB RAM होगी

गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि Reno 12 के ग्‍लोबल वर्जन में 8GB RAM होगी और यह Android 14 ओएस पर चलेगा।

ओपो (Oppo) के नए स्‍मार्टफोन्‍स ग्‍लोबल मार्केट में लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं! रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने Oppo A3 Pro 5G, Reno 12 5G और Reno 12 Pro 5G को चीन में पेश किया था, जिन्‍हें अब बाकी जगहों पर भी लाने की तैयारी है। यूएई की TDRA अथॉरिटी ने Oppo Reno 12 Pro 5G और Enco Buds 2 Pro ईयरबड्स को इस महीने की शुरुआत में अप्रूव कर दिया था। अब Reno 12 5G और Oppo A3 Pro 5G के ग्‍लोबल वर्जनों को TDRA के डेटाबेस में देखा गया है।  

Reno 12 5G का मॉडल नंबर CPH2625 बताया जाता है, जबकि Reno 12 5G का मॉडल नंबर CPH2639 है। रेनो 12 के ग्‍लोबल वर्जनों को अन्य प्लेटफार्म्‍स जैसे- गीकबेंच और टीयूवी रीनलैंड (TUV Rheinland) सर्टिफ‍िकेशन पर भी देखा जा चुका है। 
Advertisement

एक रिपोर्ट के अनुसार, गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि Reno 12 के ग्‍लोबल वर्जन में 8GB RAM होगी और यह Android 14 ओएस पर चलेगा। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी प्रोसेसर दिया जा सकता है। टीयूवी रीनलैंड सर्टिफ‍िकेशन से खुलासा हुआ था कि फोन में 5000 एमएएच की बैटरी होगी, जोकि 80 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Camera FV-5 डेटाबेस की लिस्टिंग बता चुकी है कि फोन में 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट और उतने ही एमपी का रियर कैमरा दिया जाएगा। 

Oppo A3 Pro 5G के ग्‍लोबल वर्जन को इससे पहले इंडोनेशिया के SDPPI सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म पर भी देखा जा चुका है। हालांकि यह मालूम नहीं है कि फोन में स्‍पेसिफ‍िकेशंस चीनी मॉडल वाले ही होंगे या उससे अलग। 
Advertisement

Oppo A3 Pro को चीन में तीन रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट में लिया जा सकता है। 8GB+128GB जीबी मॉडल की कीमत 1,999 युआन (लगभग 23,034 रुपये है।) 12GB+256GB मॉडल की कीमत 2,199 युआन (लगभग 25,339 रुपये है।) 12GB+512GB वाला मॉडल 2,499 युआन (लगभग 29,346 रुपये का है।) 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.