Oppo A2 में होगी 6.7 इंच की OLED स्क्रीन और धांसू बैटरी! स्पेसिफिकेशन लीक

फोन में नया प्राइमरी कैमरा आ सकता है। यानि कि मार्केट में मौजूद कैमरा से हटकर कंपनी कुछ इसमें पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जुलाई 2023 13:43 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले बताई गई है।
  • यह एक फ्लैगशिप लेवल फोन हो सकता है।
  • फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर आने की भी संभावना है।

Oppo A2 फोन Oppo A1 5G (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है।

Photo Credit: Oppo

Oppo A2 कंपनी की ओर से अगला कथित स्मार्टफोन है जो कि जल्द लॉन्च हो सकता है। हाल ही में डिवाइस को चीन की सर्टिफिकेशन अथॉरिटी TENAA पर स्पॉट किया गया था। अब इस अपकमिंग Oppo स्मार्टफोन के बारे में एक और लीक सामने आया है। फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले बताया जा रहा है। यह कर्व्ड डिस्प्ले कहा जा रहा है। इसके अलावा कई और जानकारियां इसके बारे में दी गई हैं। आईए विस्तार से आपको बताते हैं। 

Oppo के एक स्मार्टफोन को हाल ही में चाइनीज सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर स्पॉट किया गया था। इसका मॉडल नम्बर PJG110 मेंशन किया गया था। अब इसी मॉडल नम्बर के स्मार्टफोन के बारे में चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर का कहना है कि फोन Oppo A2 मॉनिकर के साथ लॉन्च होगा। डिवाइस इस नाम से चीन में लॉन्च होगा, ऐसा टिप्स्टर ने बताया है। हालांकि दूसरे मार्केट्स में फोन किसी और नाम से भी लॉन्च किया जा सकता है, जिसके बारे में अभी साफतौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।  

Oppo A2 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी टिप्स्टर ने जिक्र किया है। इसमें 6.7 इंच डिस्प्ले बताई गई है। यह एक OLED पैनल होने वाला है। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन की बात सामने आई है, जो कि 1080 x 2412 पिक्सल का होगा। साथ ही इसमें 2160 Hz PWM डिमिंग देखने को मिल सकती है। फोन के स्पेक्स के बारे में जो बातें कही गईं हैं, उन्हें देखकर लगता है कि यह एक फ्लैगशिप लेवल फोन हो सकता है। 

मसलन, इसमें कर्व्ड डिस्प्ले बताया गया है। फोन में नया प्राइमरी कैमरा आ सकता है। यानि कि मार्केट में मौजूद कैमरा से हटकर कंपनी कुछ इसमें पेश कर सकती है। इसके अलावा इसकी बैटरी कैपिसिटी भी काफी ज्यादा हो सकती है। TENAA पर जो इमेज सामने आईं थीं उनमें इसमें गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिखाई दिया था। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर आने की भी संभावना है। यह Oppo A1 5G के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है जिसे कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में स्मार्टफोन मार्केट में उतारा था। 
 

Oppo A1 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आने वाले Oppo A1 5G में 6.71 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। रैम सपोर्ट 12GB का है और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज से फोन को पैक किया गया है। Android 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले इस स्‍मार्टफोन में ColorOS 13 की लेयर है। 
Advertisement

Oppo A1 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है साथ में 2 मेगापिक्सल का एक और सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। 5000 एमएएच की बैटरी से लैस Oppo A1 5G में 67W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह एक 5G स्‍मार्टफोन है, जिसका वजन 193 ग्राम तक है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  3. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  5. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  6. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  9. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  10. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.