Oppo का ‘सस्‍ता’ 5G स्‍मार्टफोन : 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Oppo A1x लॉन्‍च, जानें दाम

Oppo A1x में 6.56 इंच का एचडी+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में ड्यूड्रॉप नॉच है, जिसमें 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा फ‍िट है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 मार्च 2023 17:36 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A1x को चीन में लॉन्‍च किया गया है
  • यह स्‍मार्टफोन बेसिक फीचर्स के साथ आता है
  • बाकी देशों में इसकी उपलब्‍धता पर कोई जानकारी नहीं है

Oppo A1x में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। बैक में 13MP के वाइड कैमरा के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर लगाया गया है।

चीनी ब्रैंड ओपो (Oppo) ने अपने होम मार्केट में एक नया एंट्री लेवल 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। नाम है- ओपो ए1एक्‍स (Oppo A1x)। मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस Oppo A1x में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले, 5000mAh की बैटरी जैसी खूबियां हैं। Oppo A1x को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि जिस प्राइस रेंज में फोन को लाया गया है, यह फीचर्स से उतना दमदार नहीं लगता, अगर मुकाबला रेडमी और रियलमी जैसे ब्रैंड्स से हो। आइए जानते हैं Oppo A1x के बारे में। 
 

Oppo A1x के प्राइस  

Oppo A1x की शुरुआत होती है 6GB + 128GB वैरिएंट से। इसके दाम 1,399 युआन (लगभग 16,680 रुपये) हैं। कंपनी ने 8GB+128GB मॉडल भी पेश किया है। इसके दाम 1,599 युआन (लगभग 19,065 रुपये) हैं। 
 

Oppo A1x के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

रिपोर्टों के अनुसार, यह स्‍मार्टफोन फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ आता है। Oppo A1x में 6.56 इंच का एचडी+ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में ड्यूड्रॉप नॉच है, जिसमें 8 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा फ‍िट है। साल 2023 में भी ड्यूड्रॉप नॉच का मतलब समझ नहीं आता। कम से कम पंचहोल पर ब्रैंड्स को शिफ्ट कर जाना चाहिए। Oppo A1x का डिस्‍प्‍ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जो थोड़ा संतुष्‍ट करने वाली बात है।  

जैसाकि हमने बताया यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है और 6जीबी तक रैम सपोर्ट के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है, जो ColorOS 12 की लेयर से घिरा हुआ है। 

Oppo A1x में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। बैक में 13MP के वाइड कैमरा के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर लगाया गया है। बाकी खूबियों की बात करें, तो फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है। Oppo A1x में 5000 एमएएच की बैटरी है और सिर्फ 10वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 55, 65, 75 और 85 इंच डिस्प्ले वाला Sony BRAVIA 3 II भारत में लॉन्च, घर पर मिलेगा सिनेमा जैसा फील
  2. Vivo Y60 लेटेस्ट स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  2. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  3. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  5. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  6. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  7. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Pause Point: स्मार्टफोन पर टाइम बर्बाद नहीं होने देगा Google का यह नया फीचर! जानें कैसे करता है काम
  9. Google Chrome या Safari में अपना ब्राउजिंग डाटा कैसे करें साफ, ये है आसान तरीका
  10. WhatsApp Plus क्या है और पैसे देकर क्या मिलेगा खास? जानें सभी प्रीमियम फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.