12GB RAM, 5000mAh की बैटरी के साथ Oppo A1s और Oppo A1i लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo A1i के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,099 युआन (लगभग 12,524 रुपये) और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,199 युआन (लगभग 13,777 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2024 11:49 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A1i के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,099 युआन (लगभग 12,524 रुपये) है।
  • Oppo A1s में 6.72 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo A1i में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Oppo A1s में 6.72 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo China

Oppo ने चीन में आधिकारिक तौर पर दो नए A-सीरीज फोन Oppo A1s और Oppo A1i पेश किए हैं। Oppo A1s में 6.72 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले और Oppo A1i में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Oppo A1s और  Oppo A1i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo A1i और Oppo A1s की कीमत और उपलब्धता


Oppo A1i के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,099 युआन (लगभग 12,524 रुपये) और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,199 युआन (लगभग 13,777 रुपये) है। यह फोन नाइट ब्लैक और फैंटम पर्पल जैसे शेड्स में खरीदा जा सकता है। दोनों फोन चीन में 19 अप्रैल को बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाले हैं। फिलहाल, दोनों फोन रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हैं। वहीं Oppo A1s के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1,199 युआन (~$165) और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 1,399 युआन (~$190) रुपये है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन नाइट सी ब्लैक, डस्क माउंटेन पर्पल और तियानशुइबी (ग्रीन) में आता है। 


Oppo A1s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oppo A1s में 6.72 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें Dimensity 6002 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB RAM वर्चुअल RAM, 12GB तक LPDDR4x RAM, 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की मोटाई 7.99 मिमी और वजन 193 ग्राम है। Oppo A1s में 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज दी गई है। 


Oppo A1i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Oppo A1i में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4x RAM, 256GB तक यूएफएस 2.2 स्टोरेज है। इसमें 10W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन की मोटाई 8.12mm और वजन 185 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  2. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  3. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  3. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
  5. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  6. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  7. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  8. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  9. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  10. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.