Oppo A1K लॉन्च के बेहद करीब

Oppo A1K को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से हो सकता है लैस। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 मार्च 2019 09:43 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A1K स्मार्टफोन थाईलैंड सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर हुआ स्पॉट
  • ओप्पो ए1के भारत में भी हो सकता है लॉन्च
  • Oppo A1K में हो सकती है 4,000 एमएएच की बैटरी

Oppo A1K लॉन्च के बेहद करीब

Photo Credit: MySmartPrice

इस महीने के शुरुआत में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिससे इस बात का संकेत मिला था कि ओप्पो ए1के (Oppo A1K) को जल्द भारत में बजट प्राइस सेगमेंट में उतारा जा सकता है। अब Oppo A1K को थाईलैंड सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर लिस्ट किया गया है। यह इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि ओप्पो ए1के (Oppo A1K) को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Oppo A1K को सर्टिफिकेशन साइट जैसे कि इंडोनेशिया में TKDN पर, मलेशिया में SIRIM पर और यूरोप में EEC पर भी स्पॉट किया गया है ।

एनबीटीसी (NBTC) सर्टिफिकेशन से Oppo A1K के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन हैंडसेट को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि इसमें मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। थाईलैंड में Oppo A1K की NBTC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग को NashvilleChatterClass ने स्पॉट किया था। लिस्टिंग से फोन से संबंधित जानकारी तो सामने नहीं आई लेकिन ऐसा संकेत दिया गया है कि Oppo A1K को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।  

ओप्पो ए1के पिछले साल लॉन्च हुए Oppo A1 का ही वेरिएंट हो सकता है। Oppo A1K को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 6 इंच या इससे बड़ा डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच हो सकता है। रिजॉल्यूशन और आस्पेक्ट रेशियो से संबंधित जानकारी फिलहाल प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, Oppo A1K में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा जा सकता है।  

Oppo A1K के पिछले हिस्से में सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है। हैंडसेट के रेड और ब्लैक दो कलर वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। Oppo A1K स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 के साथ आ सकता है। ओप्पो ए1के की लंबाई-चौड़ाई 154.4x77.4x8.4 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo A1K, Oppo A1K Launch, Oppo A1K Specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17 Pro Max खरीदें 47 हजार तक सस्ता! Apple की 50वीं वर्षगांठ पर धमाका ऑफर
  2. Pixel 11 Pro XL के रेंडर लीक, Tensor G6 चिप, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स का खुलासा
  3. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  4. Truecaller पर अपना अकाउंट कैसे करें डिलीट, ऐसे अनलिस्ट होगा फोन नंबर
  5. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  6. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  7. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
  8. Oppo F33 सीरीज होगी अप्रैल में लॉन्च, कीमत का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  9. Redmi 15A 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 6300mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F33 सीरीज होगी अप्रैल में लॉन्च, कीमत का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  2. iPhone 17 Pro Max खरीदें 47 हजार तक सस्ता! Apple की 50वीं वर्षगांठ पर धमाका ऑफर
  3. Pixel 11 Pro XL के रेंडर लीक, Tensor G6 चिप, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स का खुलासा
  4. Redmi 15A 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 6300mAh बैटरी वाला फोन
  5. Zepto बेच रहा 24 हजार रुपये सस्ता iPhone 17 Pro Max, सबसे तगड़ा डिस्काउंट
  6. Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G vs OnePlus Nord 5: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Truecaller पर अपना अकाउंट कैसे करें डिलीट, ऐसे अनलिस्ट होगा फोन नंबर
  8. 7300mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले OnePlus फोन पर बंपर डिस्काउंट, जानें कितना मिल रहा सस्ता
  9. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  10. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.