Oppo A11 के अहम स्पेसिफिकेशन लीक, चार रियर कैमरे हो सकते हैं इसमें

Oppo A11 Specifications: जानकारी मिली है कि ओप्पो ए11 में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.5 इंच का (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। ओप्पो ए11 को चार रियर कैमरे के साथ लिस्ट किया गया है। यहां प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2019 10:56 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए11 में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होने का दावा
  • Oppo A11 का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा
  • 4,880 एमएएच की बैटरी हो सकती है ओप्पो ए11 में

Oppo A11x का कमजोर वेरिएंट होगा Oppo A11

Oppo A11 को कथित तौर पर चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के बारे में जानकारी मिली है। फोन को PCHM10 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह चार रियर कैमरों, 6.5 इंच डिस्प्ले और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे से लैस होगा। कुछ दिनों पहले इसी मॉडल नंबर के साथ एक ओप्पो फोन को टीना पर लिस्ट किया गया था। उस वक्त कयास लगाए जा रहे थे कि यह फोन ओप्पो ए9एस है। हालांकि, ताज़ा लीक में इसके ओप्पो ए11 होने का दावा है।
 

Oppo A11 Specifications

चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के मुताबिक, Oppo A11 में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.5 इंच का (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। फोन को चार रियर कैमरे के साथ लिस्ट किया गया है। यहां प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Oppo A11 में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। लिस्टिंग के बारे में जानकारी प्लेफुलड्रॉयड द्वारा दी गई।
Advertisement
 

टीना पर PCHM10 मॉडल नंबर वाले फोन में 4,880 एमएएच की बैटरी होने की जानकारी दी गई थी। पता चला था कि फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होगा। यह एंड्रॉयड पाई पर चलेगा और ब्लू व व्हाइट रंग में आएगा। दावा है कि इसका वज़न 195 ग्राम होगा और डाइमेंशन 163.6 x 75.6 x 9.1 मिलीमीटर।

प्लेफुलड्रॉयड का दावा है कि ओप्पो ए11 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) होगी। माना जा रहा है कि Oppo A11 बीते महीने मार्केट में उतारे गए ओप्पो ए11एक्स का कमज़ोर वेरिएंट होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A11, Oppo A11 PRice, Oppo A11 Specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.