Oppo A1 Vitality Edition: ओप्पो लाई 20GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला बजट फोन, जानें कीमत

वीवो ए1 वाइटेलिटी एडिशन के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मई 2023 09:05 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A1 Vitality Edition में 6.56 इंच का डिस्प्ले है
  • फोन में Dimensity 6020 चिपसेट का इस्तेमाल कंपनी ने किया है
  • फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी शामिल है

Oppo A1 Vitality Edition को कंपनी ने चीन में पेश किया है।

Photo Credit: Technobugg

Oppo ने पिछले महीने लॉन्च किए स्मार्टफोन Oppo A1 5G का नया एडिशन Oppo A1 Vitality Edition के नाम से पेश कर दिया है। फोन देखने में Oppo A58 5G का ही रिब्रैंडेड वर्जन लगता है जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। Oppo A1 Vitality Edition में 6.56 इंच का डिस्प्ले है जिसके साथ में 90Hz का रिफ्रेश रेट है। यह साइज में काफी पतला है जो कि केवल 7.99mm मोटाई का है। फोन में Dimensity 6020 चिपसेट दिया गया है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Oppo A1 Vitality Edition price

Oppo A1 Vitality Edition की कीमत चीन में कंपनी ने 1799 युआन (लगभग 21 हजार रुपये) रखी है। इस फोन को क्वाइट सी ब्लू, स्टारी ब्लैक और फ्रेश विंड पर्पल में खरीदा जा सकेगा। 
 

Oppo A1 Vitality Edition specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, Oppo के इस नए फोन में 6.56 इंच का 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इसमें 1612×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। पीक ब्राइटनेस 480 निट्स की है। टेक्नोबग के अनुसार, कुल मिलाकर फोन बजट में एक रिच व्यूइंग एक्सपीरियंस देने वाला डिस्प्ले ऑफर करता है। फोन में Dimensity 6020 चिपसेट का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। यह प्रोसेसर A76 आर्किटेक्चर पर बना है। साथ में Mali-G57 GPU को भी पेअर किया गया है। फोन का खास फीचर इसका रैम एक्सपेंडेबल होना है। डिवाइस 12 जीबी रैम के साथ आता है। एक्सपेंड होकर यह 20 जीबी तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यानि कि 8 जीबी तक एक्सपेंडेड रैम फीचर इसमें शामिल है। 

ओप्पो ए1 वाइटेलिटी एडिशन के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है, साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में यह 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी शामिल है। इसके साथ में SuperVOOC 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। डिवाइस की मोटाई केवल 7.99mm है और इसका वजन केवल 188 ग्राम है। इसके अलावा इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग भी दी गई है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  2. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  3. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  6. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  7. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  8. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  9. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.