• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वनप्लस एक्स सेरामिक लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन की बिक्री मंगलवार से होगी शुरू

वनप्लस एक्स सेरामिक लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन की बिक्री मंगलवार से होगी शुरू

वनप्लस एक्स सेरामिक लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन की बिक्री मंगलवार से होगी शुरू
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक, वनप्लस एक्स के सेरामिक वेरिएंट की बिक्री मंगलवार से शुरू हो जाएगी। कंपनी ने एक बार फिर इस लिमिटेड एडिशन वेरिएंट के लॉन्च की तारीख को ट्वीट के जरिए पुष्टि की है। इसके अलावा वनप्लस एक्स के रोज़वूड, ब्लैक एप्रिकोट, बैम्बू, कार्बन और सैंडस्टोन वर्ज़न केस की भी बिक्री भारत में अमेज़न इंडिया पर शुरू हो गई है।

(पढ़ें: वनप्लस एक्स का रिव्यू)

22,999 रुपये वाले लिमिटेड एडिशन सेरामिक वेरिएंट कंपनी के इनवाइट सिस्टम के जरिए उपलब्ध है। वनप्लस ने इस हैंडसेट के लॉन्च के मौके पर ही जानकारी दी थी कि सेरामिक वेरिएंट के 10,000 यूनिट ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराए जाएंगे। पिछले महीने के अंत में लॉन्च किए गए वनप्लस एक्स के दोनों ही वर्ज़न के स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं। वनप्लस एक्स का ऑनिक्स वेरिएंट मार्केट में पहले से 16,999 रुपये में उपलब्ध है।

वनप्लस एक्स स्मार्टफोन ऑक्सीजनओएस 2.1 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा।

वनप्लस एक्स की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम-स्लॉट मौजूद है, यानी एक सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है। इसमें फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2525 एमएएच की बैटरी।

सेरेमिक वेरिएंट का वज़न 160 ग्राम है, जबकि ऑनिक्स वेरिएंट का 138 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें 4जी एलटीई बैंड, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »