OnePlus Warp Charge 30 वायरलेस चार्जर की भारत में यह हो सकती है कीमत

OnePlus Warp Charge 30 Wireless Charger में 30 वाट चार्जिंग सपोर्ट के अलावा भी कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी मौजूद है, जैसे स्मार्ट डिटेक्शन जो कि बेडटाइम मोड में अपने-आप ही बंद हो जाता है। इसमें फॉरेन ऑब्जेक्ट डिटेक्शन, ओवरहिटिंग, ओवर करंट और ओवरवॉल्टेज़ प्रोटेक्शन इन-बिल्ट है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2020 16:20 IST
ख़ास बातें
  • भारत में OnePlus Warp Charge 30 Wireless Charger की कीमत अमेरिका की तुलना
  • OnePlus Warp Charge 30 Wireless Charger की कीमत ग्लोबल मार्केट में करीब 5
  • OnePlus Warp Charge 30 की सेल मई में हो सकती है शुरू

वनप्लस 8 सीरीज़ के साथ लॉन्च हुआ था चार्जर

OnePlus Warp Charge 30 Wireless Charger कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के साथ लॉन्च हुआ था। हालांकि, लॉन्च के दौरान चार्जर की भारतीय कीमत के बारे में जानकारी कंपनी द्वारा नहीं दी गई थी। लेकिन, अब एक रिपोर्ट में इसकी भारतीय कीमत से भी पर्दा उठा दिया गया है। वनप्लस के इस वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जर की कीमत 3,990 रुपये होगी। अपने फोन की तरह, इस वायरलेस चार्जर की भारतीय कीमत भी अमेरिकी कीमत से काफी कम है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल के साथ साझेदारी में Pricebaba द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Warp Charge 30 Wireless Charger की कीमत भारत में 3,990 रुपये होगी। गौर करने वाली बात यह है कि वनप्लस वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जर की अमेरिकी में कीमत $69.95 (लगभग 5,300 रुपये) है। यह वायरलेस चार्जर जिसके नाम से ही समझ आता है कि यह चार्जर 30 वॉट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है और यह इकलौता वायरलेस चार्जर है जो कि OnePlus 8 Pro में 30 वॉट चार्जिंग देगा। वहीं, यह नॉन-वनप्लस फोन में 10 वॉट सपोर्ट देता है।

यह वनप्लस वार्प चार्ज 30 वायरलेस चार्जर 30 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के अलावा भी कुछ अतिरिक्त फीचर्स से लैस है, जैसे स्मार्ट डिटेक्शन जो कि बेडटाइम मोड में अपने-आप भी बंद हो जाता है। इसमें फॉरेन ऑब्जेक्ट डिटेक्शन, ओवरहीटिंग, ओवर करंट और ओवरवॉल्टेज़ प्रोटेक्शन इन-बिल्ट है। कंपनी का दावा है कि यह फोन को 8एमएम मोटे कवर के साथ भी चार्ज कर सकता है।

कीमत की बात करें, तो OnePlus 8, OnePlus 8 Pro, और OnePlus Bullets Wireless Z इयरफोन की अमेरिकी और भारतीय कीमत का खुलासा हो चुका है। वनप्लस 8 के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है। इसके अलावा वनप्लस 8 प्रो के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड इयरफोन को 1,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement

वनप्लस 8 सीरीज़ की सेल भारत में मई से शुरू होगी, उम्मीद की जा सकती है कि यह चार्जर भी उसी समय बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  2. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  9. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.