लीक हुई फोटो में चमकदार बैक पैनल दिख रहा है। फोन में राउंड-स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।
OnePlus N6 में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है
Photo Credit: OnePlus
OnePlus का एक नया फोन ऑनलाइन लीक हो गया है। स्मार्टफोन Nord सीरीज का बताया जा रहा है, और रोचक रूप से इसका नाम OnePlus Nord N7 Pro कहा गया है। जबकि कंपनी ने अभी तक OnePlus N6 सीरीज में ही फोन लॉन्च किए हैं। ऐसे में सीधे अगली सीरीज का प्रो मॉडल सामने आना काफी अचरज भरा है, वो भी Nord मॉनिकर के साथ। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि फोन की फोटो भी लीक हुई है। जिसमें इसका रियर पैनल, डिजाइन और कैमरा सेटअप भी नजर आता है। आइए जानते हैं विस्तार से OnePlus Nord N7 Pro के बारे में।
OnePlus Nord N7 Pro कंपनी का कथित अपकमिंग फोन हो सकता है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट की मानें तो फोन टेस्ट सैम्पल से लीक हुआ है। यहां पर फोन की फोटो भी शेयर की गई है। इसमें इसका चमकदार बैक पैनल दिख रहा है। फोन में राउंड-स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। यह लेफ्ट में मौजूद है। लेआउट में चार सर्कुलर रिंग नजर आ रहे हैं। जिनमें से एक में LED फ्लैश भी दिया गया है।
Nord N7 Pro के स्पेसिफिकेशंस भी यहां सुझाए गए हैं। कथित रूप से फोन में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले हो सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ आ सकता है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट से लैस हो सकता है। इसके अंदर 9000mAh की बैटरी आ सकती है। यानी इसके स्पेसिफिकेशंस पुराने मॉडल OnePlus N6 से एक पायदान ऊपर हो सकते हैं। Nord N7 के रूप में यह लॉन्च हो सकता है। फोन के फरवरी या मार्च 2027 में लॉन्च होने का कयास लगाया जा रहा है।
OnePlus N6 में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर मिलता है। OnePlus N6 में 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग, Bypass चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में AI Eraser, AI Unblur, AI Ultra Clarity, Google Gemini, AI नोट्स और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे AI फीचर्स भी हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी