OnePlus RT 8GB RAM मॉडल भारत में Rs. 39,999 में हो सकता है लॉन्च!

The Mobile Indian ने एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि भारत में OnePlus RT की कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 39,999 रुपये पर सेट की जा सकती है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2021 11:10 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus RT के स्पेसिफिकेशन OnePlus 9RT के समान हो सकते हैं।
  • OnePlus RT में 6.62 इंच FHD+ Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले की है उम्मीद।
  • OnePlus Buds Z2 के साथ लॉन्च हो सकता है फोन।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि OnePlus RT भारत में 16 दिसंबर को OnePlus Buds Z2 के साथ लॉन्च हो सकता है।

भारत में OnePlus RT की कीमत के बारे में एक नई रिपोर्ट में कयास लगाया गया है। फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ-साथ 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च करने के लिए कहा गया है। OnePlus RT को OnePlus 9RT का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है जिसे अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था। चीनी बाजार में फोन की लॉन्च कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 3,299 (लगभग 38,800 रुपये) थी, जो भारत की कीमत की अटकलों के काफी करीब है।
 

OnePlus RT price in India (leaked)

The Mobile Indian ने एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया कि भारत में OnePlus RT की कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 39,999 रुपये पर सेट की जा सकती है। पब्लिकेशन ने फिर एक अन्य सोर्स का हवाला देते हुए दावा किया है कि वनप्लस इस वर्जन को 37,999 रुपये में लॉन्च कर सकता है। एक 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के बारे में भी अटकलें हैं जिसकी कीमत 34,999 रुपये पर बताई जा रही है।
Advertisement
एक पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि OnePlus RT की भारत में कीमत 40,000 रु. और 44,000 रु. के बीच में कहीं होने की उम्मीद है। 

OnePlus 9RT को चीन में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 3,299 (लगभग 38,800 रुपये) की कीमत पर और 8GB + 256GB मॉडल के लिए CNY 3,499 (लगभग 41,100 रुपये) में लॉन्च किया गया था। तीसरा 12GB RAM + 256GB स्टोरेज विकल्प है जिसकी कीमत CNY 3,799 (लगभग 44,700 रुपये) है।
Advertisement

इसके अलावा OnePlus 9 RT इंडिया लॉन्च OnePlus 9R की कीमत को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि OnePlus RT भारत में 16 दिसंबर को OnePlus Buds Z2 के साथ लॉन्च हो सकता है। कहा जा रहा है कि TWS ईयरबड्स ओब्सीडियन ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन में आ सकते हैं।

OnePlus RT specifications (expected)

OnePlus RT के स्पेसिफिकेशन OnePlus 9RT के समान हो सकते हैं। उस स्थिति में वनप्लस आरटी 6.62 इंच फुल-एचडी + (1,080×2,400 पिक्सल) Samsung E4 AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा जिसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट होगी। इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC से लैस किया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मिल सकता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हो सकते हैं। फोन में Warp Charge 65T फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी हो सकती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design, well built
  • Crisp and vibrant display
  • Very good battery life
  • Competent primary camera
  • Smooth overall performance
  • Bad
  • Underwhelming selfie, secondary cameras
  • Misses an IP rating, wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Vivid 120Hz display
  • 65W fast charging
  • Good overall performance
  • Bad
  • No IP rating
  • Low-light camera performance could be better
  • Gets a bit warm when stressed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Decent design, comfortable fit
  • Water resistance for both the earbuds and the case
  • Good ANC for the price
  • Punchy, fun sound
  • Decent battery life, fast charging
  • Bad
  • Some features only work with OnePlus smartphones
  • Dull mid-range
  • No equaliser settings in the app
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Headphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.