OnePlus Pad Go आई फ्रेंडली डिस्प्ले फीचर के साथ होगा लॉन्च! जानें सबकुछ

OnePlus Pad Go के रियर में 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

OnePlus Pad Go आई फ्रेंडली डिस्प्ले फीचर के साथ होगा लॉन्च! जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Pad Go में 11.35-इंच की LCD डिस्प्ले दी जाएगी।

ख़ास बातें
  • OnePlus Pad Go में 11.35 इंच की डिस्प्ले है, जिसमें 2.4K रेजॉल्यूशन है।
  • OnePlus Pad Go में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
  • OnePlus Pad Go में 8GB RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकती है।
विज्ञापन
OnePlus जल्द ही OnePlus Pad Go को लॉन्च करने वाली है। लेकिन आधिकारिक रिलीज से पहले कंपनी ने इस आगामी टैबलेट के लिए एक नया टीजर शेयर किया है। इस टीजर में एक फीचर शेयर किया गया है जो Pad Go मॉडल में आएगा, जिससे डिस्प्ले यूजर्स के लिए आई फ्रेंडली रहेगा।


OnePlus Pad Go डिस्प्ले


चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए टीजर शेयर किया है। इमेज पोस्टर को देखकर OnePlus ने कंफर्म किया है कि Pad Go में टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन का फीचर होगा, जिसका मतलब है कि लो ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करता है। लो ब्लू लाइट यूजर्स की आंखों की बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। OnePlus Pad Go में 11.35 इंच की डिस्प्ले है, जिसमें 2.4K रेजॉल्यूशन और 7:5 का आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है।

इसके अलावा नया टैबलेट क्वाड स्पीकर सेटअप से लैस होगा, जिसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट दिया गया है। OnePlus Pad Go की कीमत की घोषणा 6 अक्टूबर 2023 को की जाएगी। Pad Go से यह भी पता चलता है कि नया टैबलेट OnePlus Pad मॉडल की तुलना में ज्यादा किफायती टैबलेट है। इस हफ्ते की शुरुआत में एक नई लीक से पता चला था कि OnePlus Pad Go में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। प्रोसेसर की बात करें तो फोन में MediaTek Helio G99 SoC से लैस है।

स्टोरेज की बात की जाए तो OnePlus Pad Go में 8GB RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OnePlus Pad Go के रियर में 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो एंड्रॉइड 13 ओएस पर बेस्ड OyxgenOS 13.2 कस्टम स्किन पर काम करेगा।  

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Quality accessories
  • Vibrant and sharp display
  • Immersive speakers
  • Fluid software
  • Two-day battery life, 67W fast charging
  • कमियां
  • Average cameras
डिस्प्ले11.61 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9000
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2800x2000 पिक्सल
रैम12 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज256 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता9510 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  5. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  6. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  9. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  10. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »