OnePlus के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन का नाम क्या होगा? लॉन्च से पहले कई नाम हुए लीक

जब मॉडल को पहली बार टीज किया गया था, तो इसे कुछ क्षेत्रों में OnePlus V Fold और OnePlus V Flip नाम दिया गया था। समय के साथ, फोन को OnePlus Fold या OnePlus V Fold कहा जाने लगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जुलाई 2023 18:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus फोल्डेबल फोन 7.8 इंच की 2K AMOLED इनर स्क्रीन के साथ आ सकता है
  • वहीं इसमें 6.3 इंच AMOLED एक्सटर्नल डिस्प्ले होने की उम्मीद है
  • हैंडसेट में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है

OnePlus फोल्डेबल फोन को लेकर फिलहाल कंपनी ने चुप्पी साधी हुई है

OnePlus फोल्डेबल स्मार्टफोन को शुरुआत में इस साल फरवरी में Cloud 11 लॉन्च इवेंट में टीज किया गया था। हालांकि कंपनी ने उसके बाद से इस डिवाइस को लेकर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन फिर भी इंटरनेट पर कथित हैंडसेट के डिजाइन, कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। अब, इसके नाम को लेकर भी अटकलें लगनी शुरू हो गई है। शेन्जेन स्थित मोबाइल निर्माता ने अभी तक इस अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस के नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक टिपस्टर ने इसके मॉनिकर को लीक किया है।

टिपस्टर मैक्स जंबोर (@MaxJmb) ने ट्विटर पर शेयर किया है कि OnePlus अपने फोल्डेबल फोन को OnePlus Open मॉनिकर के साथ लॉन्च करने की योजना बना रहा है। उसका यह भी दावा है कि कंपनी ने Oneplus Prime, OnePlus Peak, OnePlus Edge और OnePlus Wing जैसे कई अन्य मॉडल नेम पर विचार किया है।
Advertisement

बता दें कि जब मॉडल को पहली बार टीज किया गया था, तो इसे कुछ क्षेत्रों में OnePlus V Fold और OnePlus V Flip नाम दिया गया था। समय के साथ, फोन को OnePlus Fold या OnePlus V Fold कहा जाने लगा।

OnePlus फोल्डेबल फोन में 7.8 इंच की 2K AMOLED इनर स्क्रीन और 6.3 इंच AMOLED बाहरी डिस्प्ले होने की उम्मीद है, दोनों 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेंगे। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है, जिसे 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। इसके Android 13 पर आधारित OxygenOS 13.1 के साथ आने की उम्मीद है।
Advertisement

इससे पहले लीक हुए रेंडर से पता चला था कि आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन में ब्लैक लीची जैसा लेदर फिनिश होगा। इसमें बैक पैनल के सेंटर टॉप पर एक बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल देखा गया था, जिसमें हैसलब्लैड-ब्रांडेड कैमरे शामिल हो सकते हैं। इनमें से एक पेरिस्कोप लेंस भी हो सकता है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल सेंसर, पेरिस्कोप लेंस के साथ 32-मेगापिक्सल सेंसर और दो 32-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर शामिल होने की उम्मीद है।
Advertisement

पहले बताया गया था कि फोन को तीन कलर ऑप्शन - ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन में पेश किया जाएगा। इसके पहले चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन बाद में ये उन सभी बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है, जहां वनप्लस बिजनेस कर रही है, जिनमें भारतीय और अमेरिकी बाजार भी शामिल होंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.