Amazon पर होश उड़ाने वाली डील, मात्र 149 रुपये में ऑर्डर करें 1 लाख 40 हजार वाला OnePlus Open फोल्डेबल फोन, जानें पूरा ऑफर

अमेजन पर सिर्फ 149 रुपये देकर भी OnePlus Open को इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2024 15:24 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Open में 7.82 इंच की 2K फ्लुइड एलटीपीओ 3.0 एमोलेड डिस्प्ले है।
  • OnePlus Open में 6.31 इंच की 2K LTPO 3.0 सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है।
  • OnePlus Open फोल्डेबल फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिप से लैस है।

Oneplus Open में Snapdragon 8 Gen 2 चिप है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Open पर ई-कॉमर्स साइट Amazon सबसे तगड़ा ऑफर लेकर आई है। अगर आपके पास लाख रुपये नहीं तो आप सिर्फ 149 रुपये देकर भी OnePlus Open को अपना बना सकते हैं। जी हां अमेजन अपने यूजर्स को 149 रुपये में OnePlus Open को ट्राई एंड बाय ऑफर के तहत प्रदान कर रही है। आपने फोन ऑर्डर किया और आपको फोन पसंद नहीं आया है तो आप महज 149 रुपये में ही इसे रिटर्न कर सकते हैं। आइए OnePlus Open पर मिलने वाली इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Open Offers


OnePlus Open के 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट को भारतीय बाजार में बीते साल अक्टूबर 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, वर्तमान में यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 1,04,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। डील सिर्फ यह नहीं है,बल्कि इस स्मार्टफोन को मात्र 149 रुपये देकर आप अपना बना सकते हैं। आपको 20 मिनट तक फोन ट्राई करने का मौका मिलेगा, जिसमें आप यह तय कर सकते हैं कि आपके लिए यह फोन कैसा है। अगर ट्रायल के दौरान आपको फोन पसंद आ जाता है तो आप अपने अमेजन अकाउंट के जरिए खरीदारी पूरी कर सकते हैं। अगर पसंद नहीं आता है तो रिप्रेजेंटेटिव फोन को वापस ले जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर दिल्ली, मुंबई और  बेंगलुरु के कुछ पिनकोड तक ही सीमित है।


Advertisement
OnePlus Open Specifications 


OnePlus Open में 7.82 इंच की 2K फ्लेक्सी फ्लुइड एलटीपीओ 3.0 एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2268x2440 पिक्सल, 1-120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच रिस्पॉन्स रेट और 2,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट शामिल है। वहीं दूसरी 6.31 इंच की 2के एलटीपीओ 3.0 सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1116x2484 पिक्सल, 10-120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच रिस्पॉन्स रेट और 2,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। OnePlus का यह फोल्डेबल फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिप से लैस है। इसमें 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus Open के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, OIS, EIS सपोर्ट के साथ एफ/2.6 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और एफ/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX581 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, ग्लोनास, गैलीलियो और यूएसबी 3.1 कनेक्टिविटी शामिल है। यह स्मार्टफोन एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, सेंसर कोर, ई-कंपास, फ्लिक-डिटेक्ट सेंसर और एक अंडर-स्क्रीन एंबिएंट लाइट सेंसर समेत कई अन्य सेंसर से लैस है। इस फोल्डेबल फोन में 4,800mAh बैटरी दी गई है जो कि 67W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक का सपोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  3. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  5. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  6. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  3. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  4. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  5. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  6. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  7. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  8. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  9. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  10. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.