OnePlus Nord की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus Nord स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है और तीसरा व आखिरी 2 मेगापिक्सल का कैमरा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 जुलाई 2020 13:54 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord की सामने आई कथित कीमत 500 डॉलर से अधिक
  • चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा वनप्लस नॉर्ड
  • OnePlus Nord के प्राइमरी सेंसर को लेकर विरोधाभासी रिपोर्ट

OnePlus Nord के कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

OnePlus Nord स्मार्टफोन की कथित कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी रोमानियन रिटेलर द्वारा ऑनलाइन लीक की गई है। इससे अलग आगामी वनप्लस स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप की झलक भी ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। पहले दावा किया गया था कि वनप्लस नॉर्ड का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा OnePlus ने भी अपने वनप्लस नॉर्ड इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया प्रोमो वीडिया साझा किया है, जिसमें वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन के चार कलर ऑप्शन की झलक दिखी है। बता दें, वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन 21 जुलाई को लॉन्च होने वाला है।
 

OnePlus Nord price (rumoured)

evoMAG.ro रोमानियन रिटेलर ने OnePlus Nord स्मार्टफोन को रेंडर के साथ लिस्ट किया है, जिसमें आगामी डिवाइस के फ्रंट और बैक पैनल दिखाई दिए हैं। ऑनलाइन लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RON 2,229.99 (लगभग 39,000 रुपये) होगी।

अगर हम लिस्ट की गई कीमत को डॉलर में बदले, तो यह तकरीबन 536 डॉलर की रकम है जो कि 500 डॉलर से ज्यादा है। वनप्लस ने अपने पुराने खुलासे में जानकारी दी थी कि वनप्लस नॉर्ड की कीमत 500 डॉलर से कम होगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रोमानियन साइट पर लिस्ट कीमत सही है या फिर केवल एक प्लेसहोल्डर है।
 

OnePlus Nord specifications (rumoured)

कीमत के अलावा, रिटेल साइट से वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन के कथित स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। दावा किया गया है कि यह डुअल-सिम स्मार्टफोन है, जिसमें 6.55 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसकी जानकारी पहले से ही वनप्लस ने दे दी थी। साथ ही इस फोन की बैटरी 4,3000 एमएएच की होगी।

इसमें 5जी सपोर्ट का भी उल्लेख किया गया है, जिसकी पुष्टि OnePlus Europe के प्रमुख Tuomas Lampén ने फोर्ब्स के एक इंटरव्यू में की थी।

लिस्टिंग के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है और तीसरा व आखिरी 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। हालांकि, एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, बिल्कुल OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन की तरह।
Advertisement

इस मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से Android Central की लेटेस्ट रिपोर्ट बताती है  कि वनप्लस नॉर्ड क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस दिया जाएगा।

हाल ही में OnePlus के को-फाउंडर Carl Pei ने अपने ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि नया फोन 'फ्लैगशिप कैमरा' अनुभव प्रदान करेगा। जिसका प्राइमरी सेंसर Sony IMX586 का हो सकता है, जो कि OnePlus 8 में भी उपलब्ध था। इसके अलावा हाल ही में टीज़ करके यह भी जानकारी दी गई है कि यह नया स्मार्टफोन मॉडल ऑप्टिकल इमेज़ स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आएगा।
Advertisement

रेगुलर टीज़र्स के अलावा, वनप्लस नॉर्ड इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए वनप्लस ने डॉक्यूमेंटरी सीरीज़ भी शुरू की है। इस सीरीज़ के पहले एपिसोड़ में फोन के प्रोटोटाइप की झलक दिखाई गई है। मंगलवार को ज़ारी किए नए एपिसोड में कंपनी ने फोन के चार अलग कलर ऑप्शन की झलक दिखाई है।
Advertisement

आपको बता दें, वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन ब्राइट ब्लू, मिंट ग्रीन, ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। पुरानी रिपोर्ट में स्मार्टफोन के ग्रे वेरिएंट की झलक दिख चुकी है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G vs OnePlus Nord 5: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Yuva Star 3 बजट फोन भारत में लॉन्च होगा 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ!
  2. LG ने मेड इन इंडिया AC भारत में किए लॉन्च, खास फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. boAt की डैशकैम मार्केट में एंट्री! GPS, ADAS सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 3 मॉडल, कीमत Rs 2,499 से शुरू
  4. Bharat Taxi vs Ola vs Uber vs Rapido: एक ही रूट पर किसका किराया कम?
  5. Google की ओर से खुशखबरी! Android से iPhone में चुटकी में होगी फाइल शेयर
  6. Oppo Find X9s के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 9500s हो सकता है चिपसेट
  7. Honor 600 में होगी सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी, टिप्सटर ने किया खुलासा
  8. Apple का iPhone 17e जल्द हो सकता है लॉन्च, MagSafe चार्जिंग का मिल सकता है फीचर
  9. अब अंतरिक्ष में चला पाएंगे iPhone, NASA ने दी अनुमति, मिलेगी चांद और वायुमंडल की अनोखी फोटो
  10. 13MP कैमरा, 14550mAh बैटरी के साथ Brave Ark एंड्रॉयड पीसी लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.