64MP कैमरा, 6GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord N20 5G फोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 4,500mAh की बैटरी है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 20 अप्रैल 2022 14:39 IST
ख़ास बातें
  • इस स्‍मार्टफोन को अमेरिका में अनवील किया गया है
  • यह एक मिड-रेंज स्‍मार्टफोन है
  • इसकी कीमत 282 डॉलर (लगभग 21,500 रुपये) है

यह फोन, साल 2020 में लॉन्‍च किए गए Nord N10 5G की जगह लेगा। अगले सप्ताह से इसे खरीदा जा सकेगा।

Photo Credit: Oneplus

वनप्‍लस (OnePlus) ने Nord N20 5G स्‍मार्टफोन को अमेरिका में अनवील किया है। यह एक मिड-रेंज स्‍मार्टफोन है जिसे एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर T-मोबाइल के जरिए बेचा जाएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। Nord N20 5G में AMOLED स्क्रीन है, जिसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 4,500mAh की बैटरी है। यह फोन, साल 2020 में लॉन्‍च किए गए Nord N10 5G की जगह लेगा। अगले सप्ताह से इसे खरीदा जा सकेगा। 
 

OnePlus Nord N20 5G के प्राइस और उपलब्‍धता 

वनप्लस ने ऐलान किया है कि वह T-मोबाइल के जरिए अमेरिका में Nord N20 5G को डेब्‍यू कर रहा है। कंपनी ने इस हैंडसेट की ग्‍लोबल उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। फोन को 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ लाया जाएगा, जिसकी कीमत 282 डॉलर (लगभग 21,500 रुपये) है। इसकी बिक्री 28 अप्रैल से होगी।
Advertisement
 

OnePlus Nord N20 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

माना जाता है कि OnePlus Nord N20 5G स्‍मार्टफोन एक रीब्रैंड है Oppo F21 Pro 5G का, जिसे हाल ही में इंडिया में लॉन्च किया गया था। फोन में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले में ऑलवेज ऑन फीचर मिलता है। डिस्‍प्‍ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच कटआउट है और इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। यह स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 6GB RAM के साथ जोड़ा गया है। यह Android 11 पर चलता है जिसके ऊपर OxygenOS की लेयर है।

फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर को सपोर्ट करते हैं 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर। जैसा कि हमने आपको बताया Nord N20 5G में 4500mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 128 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

इसके अलावा, OnePlus 10R 5G स्‍मार्टफोन को इंडिया में 28 अप्रैल को OnePlus Nord CE 2 Lite के साथ लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से ठीक एक हफ्ते पहले कंपनी ने अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन के बारे में कई डिटेल्‍स का खुलासा किया है। इससे फोन के कैमरे, बैटरी और फास्ट चार्जिंग खूबियों की एक झलक मिलती है। OnePlus 10R 5G में अडेप्टिव फ्रेम रेट के साथ 120Hz का फ्लुइड डिस्प्ले दिया जाएगा। OnePlus Nord CE 2 Lite में 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.