OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फोन 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ 24 जून को होगा लॉन्च

Amazon माइक्रोसाइट पर इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशंस भी कंपनी ने रिवील किए हैं।

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G फोन 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ 24 जून को होगा लॉन्च

Photo Credit: Amazon

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G भारत में 24 जून को लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • । फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 रियर मेन लेंस होगा।
  • फोन में 120Hz का AMOLED डिस्प्ले होगा।
  • इसमें कंपनी अलर्ट स्लाइडर नहीं देगी।
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G अब लॉन्च के लिए तैयार है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है कि फोन OnePlus Nord CE 4 का लाइट वर्जन है। अब इस फोन के लिए कंपनी ने एक माइक्रोसाइट भी लॉन्च कर दी है। जहां पर इसका डिजाइन भी सामने आ गया है। यह फोन इससे पहले आए Nord CE 3 Lite 5G का सक्सेसर होगा। जानें कैसा दिखता है OnePlus का लेटेस्ट स्मार्टफोन। 

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G भारत में 24 जून को लॉन्च होने जा रहा है। फोन एक बजट डिवाइस कहा जा रहा है जो अब Amazon पर टीज भी कर दिया गया है। टीजर देखकर पता चलता है कि फोन का डिजाइन Nord CE 4 के जैसा ही होगा। इसमें कंपनी अलर्ट स्लाइडर नहीं देगी। लेफ्ट साइड में सिम ट्रे मौजूद है जबकि राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद हैं। फोन में फ्लैट फ्रेम है और पिल-शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। 

Amazon माइक्रोसाइट पर इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशंस भी कंपनी ने रिवील किए हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 रियर मेन लेंस होगा। साथ में सेकंडरी लेंस भी दिया गया है। फोन Mega Blue कलर में आने वाला है। फोन में 120Hz का AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में एक्वाटच टेक्नोलॉजी होगी जिससे कि इससे गीले हाथों से भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन में 5500mAh बैटरी होगी जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग और 5W की रीवर्स चार्जिंग भी होगी। 

स्मार्टफोन में Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी बताई गई है। अभी तक जो स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं, उनसे अंदाजा लग जाता है कि यह फोन इससे पहले आए Nord CE 3 Lite 5G की तुलना में स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़े अपग्रेड लेकर आने वाला है। मसलन की इसका डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट, बैटरी, फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के मामले में फोन पुराने मॉडल से काफी आगे कहा जा सकता है। फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।  
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
कैमरा टाइपDSLR Camera
इफेक्टिव पिक्सल18 मेगापिक्सल
सेंसर टाइपCMOS
डिस्प्ले साइज3 इंच
बैटरी टाइपLithium ion
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »