OnePlus Nord CE 3 Lite में 8GB रैम, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ सभी स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक!

OnePlus India भारत में अपने पॉपुलर अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite को 4 अप्रैल को OnePlus Nord Buds 2 के साथ पेश करेगी।

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मार्च 2023 09:42 IST
ख़ास बातें
  • टिप्स्टर ने फोन के डाइमेंशन भी यहां बताए हैं।
  • इसका आकार 165.5 x 76 x 8.3 mm का होगा, ऐसा कहा गया है।
  • कंपनी इसके लेमन कलर वेरिएंट को खुद ही टीज़ कर चुकी है।

OnePlus Nord CE 3 Lite को 4 अप्रैल को OnePlus Nord Buds 2 के साथ पेश किया जाना है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 3 Lite के लॉन्च में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस लगातार लीक्स में सामने आ रहे हैं। फोन को कंपनी 4 अप्रैल को भारत में लॉन्च करने जा रही है। वनप्लस इसके पोस्टर भी टीज़ कर रही है लेकिन स्पेसिफिकेशंस को लेकर ज्यादा खुलासा ब्रैंड ने अभी तक नहीं किया है। इसी बीच, एक जाने माने टिप्स्टर ने इसके सभी स्पेसिफिकेशंस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 

OnePlus India भारत में अपने पॉपुलर अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite को 4 अप्रैल को OnePlus Nord Buds 2 के साथ पेश करेगी। लेकिन उससे पहले जाने माने टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे (@ Sudhanshu1414) ने इस अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। जिसके अनुसार, फोन में Android 13 आधारित OxygenOS 13 आउट ऑफ द बॉक्स देखने को मिल सकता है। इसमें 1,800 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले बताया गया है। फोन के Snapdragon 695 5G SoC के साथ आने की बात कही गई है जिसके साथ में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिल सकती है।  

Advertisement
कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी टिप्स्टर ने उजागर किए हैं। जिसके मुताबिक, इसमें 108MP का f/1.8 अपर्चर वाला मेन कैमरा देखने को मिलेगा। साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर भी सपोर्ट में होगा। सेल्फी के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है जिसका अपर्चर f/2.5 बताया गया है। OnePlus Nord CE 3 Lite में 5000mAh की बड़ी बैटरी होगी जिसके साथ में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। 

इतना ही नहीं, टिप्स्टर ने फोन के डाइमेंशन भी यहां बताए हैं। इसका आकार 165.5 x 76 x 8.3 mm का होगा, ऐसा कहा गया है। जबकि वजन 195 ग्राम बताया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के लिए इसमें Bluetooth 5.1, Wi-Fi, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, इन स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी की ओर से अधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। जहां तक कलर वेरिएंट्स की बात है, कंपनी इसके लेमन कलर वेरिएंट को खुद ही टीज़ कर चुकी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.