OnePlus Nord CE 3 Lite 5G धांसू फीचर्स के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी की वेबसाइट पर आया नजर

टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने ट्वीट किया कि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G भारत में जल्द ही आने वाले महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 मार्च 2023 16:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus जल्द ही भारत में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को लॉन्च करने वाली है।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट FHD+ LCD मिल सकती है।
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को भारत में अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus जल्द ही भारत में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को वनप्लस की भारतीय वेबसाइट पर देखा गया है। इसके अलावा चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus Nord CE 3  को फरवरी 2022 में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 2 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर भारत में ला सकती है। OnePlus Nord CE 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ फ्लैट LCD स्क्रीन होगी। इसके अलावा एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। यहां हम आपको OnePlus के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिपस्टर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने ट्वीट किया कि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G भारत में जल्द ही आने वाले महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है। कथित मॉडल के नाम को कंफर्म करते हुए उन्होंने कहा कि वनप्लस स्मार्टफोन को OnePlus इंडिया की वेबसाइट पर भी देखा गया था। हालांकि फोन के बारे में कोई अन्य जानकारीउपलब्ध नहीं है।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को भारत में अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था। फोन में 6.59 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करता है। इस फोन में Adreno 619 GPU के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM दी गई है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में वाई-फाई 6, 5G, 4G LTE,  ब्लूटूथ v5.2, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन ब्लैक डस्क और ब्लू टाइड में आता है। स्टोरेज की बात करें तो इस स्मार्टफोन 6GB RAM+128GB और 8GB RAM+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। भारत में वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट 5जी की कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.