OnePlus Nord CE 2 5G की कीमत और कलर ऑप्शन लीक, 17 फरवरी को होगा लॉन्च

वनप्लस नॉर् सीई 2 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS पर काम करेगा। इसमें 6.43 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, एचडीआर 10 प्लस सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिल सकती है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 15 फरवरी 2022 17:39 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 2 5G में मिल सकते हैं दो कलर ऑप्शन
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस होगा वनप्लस नॉर्ड सीई 2 5जी
  • फोन होगा 17 फरवरी को लॉन्च
OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन को 17 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जो कि OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी पुष्टि OnePlus द्वारा की गई है। लॉन्च से पहले टिप्सटर ने फोन की भारतीय कीमत को भी लीक कर दिया है। यह फोन कथित रूप से दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी पुरानी लीक में भी सामने आ चुकी है।
 

OnePlus Nord CE 2 5G price in India (leaked)

टिप्सटर Yogesh Brar द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, आगामी OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन की कीमत 23,999 रुपये होगी, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमतत 25,999 रुपये होगी। टिप्सटर के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड सीई 2 5जी फोन को Bahama Blue और Gray Mirror कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। OnePlus ने फिलहाल फोन की कीमत और रैम व स्टोरेज की जानकारी शेयर नहीं की है। टिप्सटर ने जानकारी दी है कि स्मार्टफोन की बिक्री लॉन्च के बाद इस हफ्ते शुरू कर दी जाएगी।
Advertisement
 

OnePlus Nord CE 2 5G specifications (expected)

वनप्लस नॉर् सीई 2 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS पर काम करेगा। इसमें 6.43 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, एचडीआर 10 प्लस सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिल सकती है। वनप्लस द्वारा शेयर किए गए पोस्ट के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड सीई 2 5जी फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा, फोन में 8 जीबी रैम मौजूद होगी।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद हो सकता है, लीक रेंडर में कैमरा सेटअप आयतकार मॉड्यूल में स्थित था। सेटअप में 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर होगा। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ आएगा।  
Advertisement

फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी, जिसके 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक मिल सकता है। वनप्लसस नॉर्ड सीई 2 5जी में 4,500 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए प्राप्त होगा।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Expandable storage
  • Wide 5G band coverage
  • Vivid display
  • Cameras are decent for stills
  • Bad
  • No alert slider
  • Average video recording performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.