OnePlus Nord 6 के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है चिपसेट

इस स्मार्टफोन को यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - CPH2795 के साथ देखा गया है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 फरवरी 2026 22:59 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है
  • यह चीन में पेश किए गए OnePlus Turbo 6 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

यह हाल ही में चीन में पेश किए गए OnePlus Turbo 6 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord 6 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर भी लिस्टिंग हुई है। भारत में पिछले वर्ष जुलाई में पेश किए OnePlus Nord 5 की यह जगह ले सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने बताया है कि OnePlus ने इस स्मार्टफोन का लॉन्च लगभग एक महीने के लिए टाल दिया है। OnePlus Nord 6 को मार्च में लॉन्च किया जाना था लेकिन इसे अप्रैल तक आगे बढ़ाया गया है। इस स्मार्टफोन को यूरेशियन इकोनॉमिक कमीशन (EEC) के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - CPH2795 के साथ देखा गया है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन की TUV, IMEI, SIRIM और TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर भी लिस्टिंग हुई है। 

हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर OnePlus Nord 6 को देखा गया था। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,019 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,503 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। OnePlus Nord 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 हो सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। OnePlus Nord 6 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। 

यह हाल ही में चीन में पेश किए गए OnePlus Turbo 6 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM मिल सकता है। OnePlus Turbo 6 में 6.78-इंच FHD+ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। OnePlus Turbo 6 में 16 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की 80 W फास्ट चार्जिंग और 27 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus Turbo 6 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.