OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

हालिया लीक के अनुसार, OnePlus Nord 6 की भारत में कीमत करीब 35,000 रुपये के आसपास हो सकती है। फोन Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 मार्च 2026 12:39 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 6 में 9000mAh बैटरी और 2.5 दिन बैकअप दावा
  • फोन में Snapdragon 8s Gen 4 और 165Hz गेमिंग सपोर्ट मिलेगा
  • भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च, कीमत करीब 35,000 रुपये हो सकती है

OnePlus Nord 6 में 9000mAh बैटरी मिलेगी

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 6 को लेकर बाजार में काफी चर्चा है और अब इसके लॉन्च की तारीख भी कंफर्म हो चुकी है। यह स्मार्टफोन 7 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस इवेंट को अपने आधिकारिक YouTube चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम कर सकती है। लॉन्च से पहले फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

OnePlus Nord 6 specifications (confirmed)

यदि कन्फर्म्ड  स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Nord 6 में 9000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो इस सेगमेंट में काफी बड़ी मानी जा रही है। चार्जिंग आउटपुट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने यह दावा किया है कि स्मार्टफोन यह फुल चार्ज में 2.5 दिनों तक की पावर दे सकता है। 

OnePlus Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए जाना जाता है। कंपनी ने 6 साल तक स्मूथ मल्टीटास्किंग परफॉर्मेंस मिलने का दावा भी किया है। इसके अलावा, फोन 165 Fps पर गेमिंग (चुनिंदा गेम्स) करने में सक्षम होगा। बेहतर गेमिंग के लिए फोन में Touch Reflex चिप और 6-axis कंसोल कंट्रोलर जायरो शामिल है। चिपसेट के साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टाइप जोड़े गए हैं।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) मिलेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन IP66/68/69K वाटर व डस्ट रेजिस्टेंट बिल्ड से लैस बताया गया है। कंपनी सॉफ्टवेयर के लिए 6 साल के अपडेट्स का वादा कर रही है और साथ ही लाइफटाइम डिस्प्ले गारंटी भी दी जाएगी। बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए फोन में खास Wi-Fi 'Range Rocket' नाम की चिप लगाई गई है।

OnePlus Nord 6 specifications (expected)

OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का 1.5K OLED पैनल दिया जा सकता है, जिसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। इसके अलावा, लीक्स का कहना है कि फोन के रियर कैमरा सेटअप में एक 2MP का सेकंडरी सेंसर होगा। इसके अलावा, IR सेंसर मिलने की भी बात सामने आई है।

Advertisement

OnePlus Nord 6 price (leaked)

हालिया लीक में सामने आया था कि OnePlus Nord 6 को भारत में करीब 35,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फोन Amazon India, OnePlus की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जहां इसकी माइक्रोसाइट भी पहले ही लाइव हो चुकी है। जैसा की हमने बताया, OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को शाम 7 बजे लॉन्च होगा।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.