OnePlus Nord 4 जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Ace 3V में OLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मार्च 2024 15:45 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3V में OLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K पिक्सल होगा।
  • OnePlus Ace 3V एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलेगा।
  • OnePlus Ace 3V में 5,500mAh की बैटरी है।

OnePlus Nord 3 5G में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने ग्लोबल मार्केट में जनवरी में OnePlus 12 और OnePlus 12R फ्लैगशिप फोन पेश किए। ऐसा लग रहा है कि ब्रांड अब बाजार में नॉर्ड-ब्रांडेड किफायती फोन लॉन्च करने पर ध्यान दे रहा है। लीकर मैक्स जंबोर की एक्स पोस्ट के अनुसार, OnePlus Nord 4 ब्रांड का अगला स्मार्टफोन होगा। यहां हम आपको OnePlus Nord 4 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Nord 4 होगा जल्द लॉन्च


जंबोर ने दावा किया कि OnePlus Nord 4 का कोडनेम "Audi" है, उन्होंने इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ भी नहीं बताया। हालांकि, उन्होंने फोन के नाम का खुलासा किया है, कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि इसे OnePlus Nord 5 नाम दिया जा सकता है, क्योंकि कुछ चीनी ब्रांड कुछ देशों में बुरा शगुन माने जाने के चलते नंबर 4 को छोड़ देते हैं।

अफवाहों से पता चला है कि वनप्लस चीनी बाजार में OnePlus Ace 3V स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस महीने लॉन्च होने की संभावना है, यह आगामी स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। आपको बता दें कि बीते साल लॉन्च हुआ OnePlus Nord 3, Ace 2V का एक संशोधित वर्जन था, जो सिर्फ चीनी बाजार में ही रहा था। इसलिए, यह संभावना है कि Nord 4, Ace 3V पर बेस्ड हो सकता है। पिछले मॉडल की तरह Ace 3V सिर्फ चीनी बाजार तक ही सीमित रह सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Ace 3V में OLED डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। कहा जाता है कि फोन में 5,500mAh की बैटरी है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Ace 3V एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलेगा। यह फोन 16GB तक रैम के साथ आएगा। ऐसा कहा जाता है कि इसमें एक प्लास्टिक फ्रेम और एक ग्लास बैक है। Ace 3V के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है। स्कीमैटिक से Ace 3V / Nord 4 के डिजाइन का पता चलता है। आगामी Nord 4 में ये समान फीचर्स हो सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra ने Geekbench पर टेस्टिंग में  iPhone 17 Pro Max को पीछे छोड़ा
  2. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  3. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  4. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  5. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  6. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  7. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  8. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  9. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
  10. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.