OnePlus Nord 3 में होगा 50MP का OIS कैमरा, 5 जुलाई को इन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च!

फोन में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल लेंस कैरी कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 जून 2023 11:01 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस के नॉर्ड 3 में 16 GB की LPDDR5x रैम होगी।
  • इसमें MediaTek Dimensity 9000 SoC देखने को मिल सकता है।
  • बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की हो सकती है।

OnePlus Nord 3 लॉन्च भारत में 5 जुलाई के लिए कंफर्म है। अब इसमें एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है।

Photo Credit: Twitter/ Mukul Sharma

OnePlus लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 का लॉन्च अब बेहद नजदीक है। एक के बाद एक कंपनी इसके स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा रही है। अभी तक फोन के बारे में कंपनी 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, कलर वेरिएंट्स, अलर्ट स्लाइडर फीचर जैसे स्पेक्स कंफर्म कर चुकी है। अब ब्रैंड ने इसके कैमरा स्पेसिफिकेशन की भी पुष्टि कर दी है। अभी तक अफवाहों में जो कैमरा स्पेक्स बताए जा रहे थे, कुछ ऐसे ही स्पेक्स ऑफिशियली सामने आए हैं। वनप्लस नॉर्ड 3 लेटेस्ट अपडेट यहां जानें। 

OnePlus Nord 3 लॉन्च भारत में 5 जुलाई के लिए कंफर्म है। अब इसमें एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में हर दिन कंपनी एक स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा रही है। OnePlus India की ऑफिशियल वेबसाइट पर अब OnePlus Nord 3 के कैमरा स्पेसिफिकशन (OnePlus Nord 3 Camera Specification) भी सामने आ गए हैं। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जो कि इसके मेन लंस के रूप में मौजूद होगा। कंपनी ने इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) फीचर की भी पुष्टि कर दी है। यानि कि मूवमेंट के दौरान शूट करते हुए भी वीडियो स्टेबल शूट होगा।

फोन में 50 मेगापिक्सल का OIS रियर कैमरा होगा जो कि इसके मेन लंस के रूप में मौजूद होगा।
Photo Credit: OnePlus India


OnePlus Nord 3 के कैमरा के बारे में और बात करें तो इसमें कंपनी Sony का IMX890 सेंसर इस्तेमाल करने जा रही है। इसके अलावा OnePlus Nord 3 RAM कंफिगरेशन भी सामने आई है जिसे टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने Twitter पर रिवील किया है। टिप्स्टर के अनुसार, वनप्लस के नॉर्ड 3 में 16 GB की LPDDR5x रैम होगी। साथ ही यह RAM Vita फीचर के साथ भी आएगा। यानि कि वर्चुअल रैम सपोर्ट भी फोन में मिलने वाला है। अभी तक फोन के बारे में जो जानकारी सामने आई है, उसके हिसाब से वनप्लस नॉर्ड 3 फुल स्पेसिफिकेशन (OnePlus Nord 3 Full Specifications) आपको बता देते हैं। 
 
 

OnePlus Nord 3 Specifications (Expected)

OnePlus Nord 3 प्रोसेसर के बारे में अभी तक कंपनी की ओर से पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें MediaTek Dimensity 9000 SoC पैक होकर आ रहा है। इसके साथ में 16GB तक रैम पेअर होकर आ सकती है। फोन को हीट होने से बचाने के लिए वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम भी होगा। डिस्प्ले में सेंटर पंचहोल कटआउट मिलने वाला है। यह खुलासा कंपनी की ओर से भी हो गया है, जिसमें डिस्प्ले डिजाइन दिखाया गया है। 

फोन में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल लेंस कैरी कर सकता है। बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की हो सकती है, जिसकी पुष्टि अभी कंपनी की ओर से होना बाकी है। फोन में 80W SuperVOOC चार्जिंग भी मिलेगी, ऐसा कहा गया है। लॉन्च से पहले कंपनी इसके कई और स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर सकती है। OnePlus Nord 3 लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  2. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  4. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  6. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  7. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  8. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  10. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.