OnePlus Nord 3 में मिलेगी 16GB रैम, कैमरा से जुड़ी बड़ी जानकारी भी लीक!

OnePlus Nord 3 में 16GB तक रैम दी जाएगी। यह फोन वर्चुअल रैम फीचर को भी सपोर्ट करेगा।

OnePlus Nord 3 में मिलेगी 16GB रैम, कैमरा से जुड़ी बड़ी जानकारी भी लीक!

Photo Credit: @ishanagarwal24

एक टिप्‍सटर का यह भी दावा है कि Nord 3 के 8GB+128GB वेरिएंट के दाम 32,999 रुपये और 16GB+256GB वेरिंएट के दाम 36,999 रुपये होंगे।

ख़ास बातें
  • टिप्‍सटर ने वनप्लस नॉर्ड 3 के प्रोमो मटीरियल लीक किया
  • 5 जुलाई को लॉन्‍च किया जाएगा नया नॉर्ड 3 स्‍मार्टफोन
  • 30 से 40 हजार की प्राइस रेंज में लॉन्‍च हो सकता है यह फोन
विज्ञापन
वनप्‍लस के नए नॉर्ड स्‍मार्टफोन्‍स और बड्स 5 जुलाई को लॉन्‍च किए जाएंगे। सबसे ज्‍यादा चर्चा में OnePlus Nord 3 स्‍मार्टफोन है। इसे चीन में पेश किए गए OnePlus Ace 2V का रीब्रैंड वर्जन बताया जा रहा है। वनप्‍लस की ओर से Nord 3 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस पर ज्‍यादा कुछ कहा गया है। हालांकि तमाम लीक्‍स में इस फोन के फीचर्स पर कयास लगाए गए हैं। अब एक टिप्‍सटर ने वनप्लस नॉर्ड 3 के प्रोमो मटीरियल को लीक किया है। इससे फोन के बारे में 2 बड़ी बातें पता चलती हैं।    

टिप्सटर ईशान अग्रवाल की ओर से शेयर की गई इन्‍फर्मेशन के अनुसार, OnePlus Nord 3 में ऑप्‍टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का रियर कैमरा दिया जाएगा। कैमरे में Sony IMX890 सेंसर होगा। यह एक फ्लैगशिप कैमरा सेंसर है। खुद वनप्‍लस इस सेंसर को OnePlus 11 और OnePlus 11R  जैसे स्‍मार्टफोन्‍स में इस्‍तेमाल कर चुकी है। 

ईशान ने जो प्रोमो मटीरियल शेयर किया है, उससे यह भी पता चलता है कि OnePlus Nord 3 में 16GB तक रैम दी जाएगी। यह फोन वर्चुअल रैम फीचर को भी सपोर्ट करेगा। इससे पहले, टिप्‍सटर अभिषेक यादव ने एक ट्वीट में बताया था कि OnePlus Nord 3 भारत में 2 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में आएगा। इसके 8GB+128GB वेरिएंट के दाम 32,999 रुपये और 16GB+256GB वेरिंएट के दाम 36,999 रुपये होने का दावा किया गया है। 

टिप्‍सटर योगेश बराड़ (@heyitsyogesh) भी बता चुके हैं कि ‘वनप्लस नॉर्ड 3' में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा। यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 5G प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिए जाने की उम्‍मीद है। नॉर्ड 3 में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 80W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा। सभी फीचर अनुमानों पर आधारित हैं। इनकी पुष्टि के लिए हमें 5 जुलाई तक इंतजार करना होगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »