OnePlus Nord 2T के कैमरा स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, फोन में होगा 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप!

OnePlus Nord 2T में Dimensity 1300 चिपसेट देखने को मिल सकता है जिसे 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मार्च 2022 11:46 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2T में 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है।
  • OnePlus Nord 2T में Dimensity 1300 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
OnePlus Nord 2T के कैमरा स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। OnePlus का यह अपकमिंग स्मार्टफोन नॉर्ड सीरीज में लेटेस्ट एडिशन होगा। फोन के डिजाइन को लेकर इससे पहले भी एक लीक समाने आया था। अब एक और ऑनलाइन लीक में इसकी कैमरा डिटेल्स भी सामने आई हैं जिसके मुताबिक, फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा। एक टिप्स्टर ने फोन के रियर पैनल की इमेज अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। इसमें कैमरा मॉड्यूल का क्लोज-अप शॉट दिखाया गया है। 

टिप्स्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने एक ट्विटर पोस्ट में OnePlus Nord 2T के कैमरा स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। टिप्स्टर ने फोन की रियर पैनल की इमेज शेयर की है। इसमें दो कैमरा रिंग दिखाई देती हैं। मॉड्यूल में दिख रही टॉप कैमरा रिंग में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। टिप्स्टर का कहना है कि यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) फीचर से लैस होगा। जबकि दूसरी रिंग में 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक तीसरा लेंस भी है जो 2 मेगापिक्सल का GalaxyCore मोनोक्रोम सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 कैमरा होगा, ऐसा कहा गया है। 
Advertisement
 

OnePlus Nord 2T Specifications (Expected)

OnePlus Nord 2T में 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा और 90Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन के बारे में कहा गया है कि यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आएगा और इसमें OxygenOS 12 की स्किन होगी। 

OnePlus Nord 2T में Dimensity 1300 चिपसेट देखने को मिल सकता है जिसे 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। फोन में 4,500mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 80W SuperVOOC चार्जिंग फीचर होगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। इसके लॉन्च को लेकर कयास हैं कि फोन अप्रैल और मई के बीच भारत में लॉन्च हो सकता है। इसकी कीमत 30 हजार से 40 हजार रुपये के बीच बताई जा रही है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.