भारत में 1 जुलाई को लॉन्च होगा OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन! जानें स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus ने पहले ही Nord 2T के कुछ बड़े स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है, जिसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 सेंसर वाला ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप शामिल है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 30 जून 2022 19:08 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2T 5G के 1 जुलाई को भारत में लॉन्च होने का दावा
  • 80W SuperVOOC चार्जिंग और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस
  • यूरोप में पहले ही लॉन्च हो चुका है यह स्मार्टफोन

OnePlus Nord 2T 5G को इस साल मई में यूरोप में लॉन्च किया गया था।

OnePlus Nord 2T 5G को भारत में कथित तौर पर 1 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस ने पहले ही स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को टीज कर दिया है और कंपनी ने पहले ही स्मार्टफोन को यूरोपीय बाजार में पेश भी कर दिया है। यह 80W SuperVOOC चार्जिंग, 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, MediaTek Dimensity 1300 SoC के साथ आएगा, और OxygenOS 12.1 पर काम करेगा। इस बीच, लीक्स में एक और स्मार्टफोन OnePlus 10T का नाम भी आना शुरू हो गया है, जिसके हाई-रिजॉल्यूशन रेंडर लीक हुए हैं।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की, जिससे पता चलता है कि OnePlus Nord 2T 5G को भारत में 1 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। Gadgets 360 इसकी पुष्टि करने में सक्षम नहीं था, क्योंकि ऐसा लगता है कि अपलोड की गई तस्वीर को बाद में हटा दिया गया था। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब 1 जुलाई को लॉन्च की तारीख बताई गई है। पिछले हफ्ते, टिपस्टर अभिषेक यादव ने यह भी दावा किया था कि OnePlus Nord 2T 5G को भारत में 1 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। उन्होंने यह भी कहा था कि फोन की कीमत 28,999 रुपये से शुरू होगी।
Advertisement

वनप्लस ने पहले ही कुछ बड़े स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है, जिसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) से लैस 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 सेंसर वाला ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप, MediaTek Dimensity 1300 SoC, और Android 12 पर आधारित OxygenOS 12.1 शामिल है। OnePlus Nord 2T 5G को इस साल मई में यूरोप में लॉन्च किया गया था।

इस बीच, OnePlus 10T का हाई-रिजॉल्यूशन रेंडर भी लीक हुआ है। तस्वीरों को टिप्सटर OnLeaks और SmartPix द्वारा साझा किया है। नए रेंडरर्स से पता चलता है कि फोन अलर्ट स्लाइडर फीचर के साथ-साथ Hasselblad ब्रांडिंग के साथ नहीं आएगा और कैमरा मॉड्यूल OnePlus 10 Pro से थोड़ा अलग होगा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good software performance
  • Good for gaming
  • Excellent battery life, 80W fast charging
  • Primary camera has good low-light performance
  • Bad
  • No macro camera
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.