OnePlus Nord 2 Pac-Man Edition का ऑफिशियल टीजर रिलीज़, Snapdragon 778G SoC के साथ आएगा

OnePlus ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर Nord 2 Pac-Man Edition को टीज़ करते हुए Pac-Man game की एक फोटो शेयर की है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 नवंबर 2021 11:45 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में एक अलग हार्डवेयर भी देखने को मिल सकता है।
  • लीक के अनुसार नया नॉर्ड-2 स्नैपड्रैगन 778G SoC ऑपरेटेड स्मार्टफोन होगा।
  • फोन नवंबर महीने के मध्य या अन्त तक लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Nord 2 को जुलाई में MediaTek डाइमेंसिटी 1200 SoC के साथ लॉन्च किया गया था।

OnePlus ने OnePlus Nord 2 Pac-Man Edition को आखिरकार ऑफिशअली टीज़ कर दिया है। OnePlus के लिए लंबे समय से अफवाह थी कि कंपनी OnePlus Nord 2 Pac-Man Edition लेकर आएगी। OnePlus ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर Nord 2 Pac-Man Edition को टीज़ करते हुए Pac-Man game की एक फोटो शेयर की। मगर इस फोटो से फोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं मिलती हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन नवंबर महीने के अन्त तक लॉन्च हो सकता है। 

अभी हाल ही में अक्टूबर के महीने में स्मार्टफोन लीकर Max Jambor ने OnePlus Nord 2 Pac-Man Edition को टीज़ करते हुए एक इमेज शेयर की थी। Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार अब लगभग एक महीने के बाद कंपनी ने फोन को अब ऑफिशअली टीज कर दिया है। हालाँकि रिपोर्ट में लिखा गया है कि कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो से स्मार्टफोन के डिज़ाइन या स्पेक्स का पता नहीं चलता है। माना जा रहा है कि यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल होगा। इसलिए यह रेगुलर स्मार्टफोन की तरह मार्केट में कंपीट नहीं करेगा। मगर Gizmochina  की रिपोर्ट की मानें तो पिछले दिनों इस फोन को लेकर जो अफवाहें थीं उनसे पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में एक अलग हार्डवेयर भी देखने को मिल सकता है। 

वहीं दूसरी ओर एक रोचक लीक में पारस गुगलानी ने खुलासा किया है कि आगामी वनप्लस नॉर्ड 2 मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 चिपसेट की बजाए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC ऑपरेटेड स्मार्टफोन होगा। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अगर इस लीक पर विश्वास किया जाए तो वनप्लस नॉर्ड 2 पैक-मैन एडिशन काफी अलग निकलकर आ सकता है। 

फिलहाल के लिए इस डिवाइस के लिए और जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। मगर बहुत उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी साझा करेगी। हां, मगर इस बात का अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है कि यदि नवंबर महीने की शुरुआत में ही कंपनी ने फोन को ऑफिशिलअली टीज़ कर दिया है तो बहुत हद तक फोन इसी महीने के मध्य या अन्त तक लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement

OnePlus Nord 2 को जुलाई में MediaTek डाइमेंसिटी 1200 SoC के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.43-इंच AMOLED डिस्प्ले और 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट है। इसमें पीछे की तरफ 50MP का क्वाड-कैमरा सिस्टम और सिंगल सेल्फी कैमरा लेंस है। इसमें 12GB तक RAM और UFS 3.1 बिल्ट-इन स्टोरेज टाइप है। डिवाइस 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी के साथ आता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Oppo के 5 फोन पर मिलेगी बड़ी Deals, कीमत ₹14,999 से शुरू
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.