12GB रैम और 50MP कैमरा के साथ OnePlus Nord 2 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord 2 5G के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट क्रमश: 29,999 रुपये और 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जुलाई 2021 20:46 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है
  • 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेचा जाएगा वनप्लस का नया फोन
  • 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 65W की दमदार फास्ट चार्जिंग से है लैस

OnePlus Nord 2 5G की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है

OnePlus Nord 2 5G को कंपनी की Nord सीरीज़ के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर गुरुवार को लॉन्च किया गया। क्वाड रियर कैमरा सेटअप और डुअल सेल्फी कैमरों से लैस पिछले साल के OnePlus Nord की तुलना में नया Nord 2 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सिंगल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। हालांकि, नए स्मार्टफोन में पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड्स शामिल किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से बड़ा प्राइमरी कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग शामिल हैं। OnePlus Nord 2 5G MediaTek के चिपसेट के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन है। स्मार्टफोन के साथ-साथ चीनी कंपनी ने OnePlus Buds Pro ट्रू वायरलेस (TWS) ईयरबड्स को भी लॉन्च किया है।
 

OnePlus Nord 2 5G, OnePlus Buds Pro price in India, availability details

OnePlus Nord 2 5G के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, इसका 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट क्रमश: 29,999 रुपये और 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। फोन को Blue Haze, Gray Sierra और Green Wood (केवल भारत के लिए) कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

इसकी उपलब्धता की बात करें, तो OnePlus Nord 2 5G भारत में Amazon और OnePlus.in के माध्यम से 28 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध होगा। एक अर्ली एक्सेस सेल भी होगी, जिसके तहत OnePlus Red Cable Club के सदस्य इसे 26 जुलाई से OnePlus.in साइट और कंपनी के ऑफलाइन रिटेल चैनलों के जरिए खरीद सकेंगे। फोन 28 जुलाई से Vijay Sales के जरिए भी खरीदा जा सकेगा।

OnePlus Nord 2 5G पर लॉन्च ऑफर्स में HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ-साथ EMI लेनदेन और एक्सचेंज ऑफर के तहत 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी शामिल है।
 

OnePlus Nord 2 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) वनप्लस नॉर्ड 2 5जी Android 11 पर आधारित OxygenOS पर चलता है। वनप्लस और ओप्पो के बीच हालिया विलय के कारण कस्टम स्किन विशेष रूप से Oppo के ColorOS 11.3 पर आधारित है। फोन में मौजूद 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 1200-AI चिपसेट मिलता है, जिसे 12GB तक LPDDR4x रैम के साथ जोड़ा गया है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.88 लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर है। सेटअप में f/2.25 अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है, जिसमें 119.7 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू (FoV) मिलता है और इसे इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (EIS) के साथ जोड़ा गया है। तीसरा सेंसर एफ/2.5 लेंस से लैस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 32-मेगापिक्सल Sony IMX615 कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.45 है और यह EIS सपोर्ट करता है।
 

OnePlus Nord 2 5G में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ नेवआईसी, एनएफसी और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलते हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। बोर्ड पर नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट भी है।
Advertisement

OnePlus Nord 2 5G में 4,500mAh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो Warp Charge 65W टेक्नोलॉजी सपोर्ट करती है। इसका डायमेंशन 158.9x73.2x8.25mm और वज़न 189 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • Bad
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  4. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  4. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  5. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  8. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  9. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.