OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल

आगामी स्मार्टफोन में टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल दिख रहा है। इसके रियर पैनल के सेंटर में OnePlus की ब्रांडिंग है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 जुलाई 2026 18:23 IST
ख़ास बातें
  • भारत में इस स्मार्टफोन को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा
  • OnePlus N6x को अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किया जा सकता है
  • भारत में पिछले महीने के अंत में OnePlus N6 को लॉन्च किया गया था

भारत में इस स्मार्टफोन को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा

Photo Credit: OnePlus

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus की अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज में जल्द ही एक नया मॉडल शामिल किया जाएगा। भारत में पिछले महीने के अंत में OnePlus N6 को लॉन्च किया गया था। देश में इस सीरीज के दूसरे मॉडल OnePlus N6x को जल्द पेश किया जाएगा। 

देश में कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर OnePlus N6x के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। भारत में इस स्मार्टफोन को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए Ice Blue और Burgundy Red कलर्स के विकल्प होंगे। OnePlus N6x में पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के साथ LED फ्लैश है। OnePlus N6x को भी अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन में टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल दिख रहा है। इसके रियर पैनल के सेंटर में OnePlus की ब्रांडिंग है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन का डिजाइन OnePlus Nord CE 6 के लगभग समान है। देश में पिछले महीने OnePlus N6 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 24,999 रुपये का है। OnePlus N6 को Fresh Mint और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। OnePlus N6 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6360 Apex और ARM Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। 

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन के रियर में 10x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। OnePlus N6 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में तीन दिन तक चलने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  5. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.