32 इंच और 43 इंच के नए स्मार्ट TV भारत में लॉन्च करेगी OnePlus!

वर्तमान में OnePlus तीन स्मार्ट टीवी रेंज खरीद के लिए उपलब्ध कराता है, इसमें Y सीरीज़, U सीरीज़ और Q सीरीज़ शामिल है। वाई सीरीज़ में किफायती टीवी मॉडल्स शामिल हैं, यू में मिड-रेंज टीवी मॉडल्स मिलते हैं और क्यू में हाई-एंड मॉडल्स को पेश किया गया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2021 17:36 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus के पास फिलहाल तीन स्मार्ट टीवी रेंज मौजूद है
  • कम से कम दो स्मार्ट टीवी मॉडल्स लॉन्च कर सकती है कंपनी
  • वनप्लस जल्द लाएगी 2 नए स्मार्टफोन मॉडल्स भी
OnePlus कंपनी इन दिनों भारतीय मार्केट में नए स्मार्ट टीवी लॉन्च करने पर काम कर रही है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। कंपनी भारतीय मार्केट में कम से कम दो नए स्मार्ट टीवी लॉन्च कर सकती है, जिसमें 32 इंच मॉडल और 43 इंच मॉडल शामिल हो सकता है। फिलहाल इन स्मार्ट टीवी से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है और न ही टिप्सटर ने लॉन्च तारीख को लेकर कोई खुलासा किया है। बता दें, वर्तमान में कंपनी तीन स्मार्ट टीवी रेंज खरीद के लिए उपलब्ध कराती है, इसमें Y सीरीज़, U सीरीज़ और Q सीरीज़ शामिल है। वाई सीरीज़ में किफायती टीवी मॉडल्स शामिल हैं, यू में मिड-रेंज टीवी मॉडल्स मिलते हैं और क्यू में हाई-एंड मॉडल्स को पेश किया गया है।
 

टिप्सटर मुकुल शर्मा के ट्वीट के मुताबिक, OnePlus भारत में नए स्मार्ट टीवी मॉडल्स लॉन्च करने पर काम कर रही है। कंपनी कम से कम 32 इंच और 43 इंच वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इस ट्वीट में यह जानकारी नहीं दी गई कि कंपनी यह मॉडल्स कब लॉन्च कर सकती है और यह मॉडल्स कंपनी की किस सीरीज़ का हिस्सा होंगे Y सीरीज़, U सीरीज़ या फिर Q सीरीज़।

वनप्लस कंपनी टीवी के अलावा दो नए स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें फ्लैगशिप OnePlus 10 सीरीज़ और OnePlus Nord 2 CE 5G फोन शामिल हैं। OnePlus 10 Pro फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। स्मार्टफोन में 6.7 इंच (1440x3216 पिक्सल) का LTPO AMOLED  डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। स्मार्टफोन 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB इंटरनल UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी हो सकती है। फोन IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है, जो कि इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंट बनाता है। यह फोन जनवरी महीने में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus Nord CE 5G फोन के सक्सेसर को लेकर माना जा रहा है कि यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6.4 इंच फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। वनप्लस नॉर्ड 2 सीई 5जी के रेंडर्स हाल ही में ऑनलाइन लीक हुए थे। कैमरा की बात करें, तो इस फोन में 64 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। फोन की बैटरी 4,500mAh की होगी और इसमें 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Expandable storage
  • Wide 5G band coverage
  • Vivid display
  • Cameras are decent for stills
  • Bad
  • No alert slider
  • Average video recording performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality, unique design
  • Very fast charging
  • Top-notch performance
  • Solid battery life
  • Excellent display
  • Very good cameras
  • Bad
  • Occasional overheating while recording (4K/8K) video
  • No macro mode
  • No official IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life, fast charging
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good daylight photo quality
  • 90Hz AMOLED display
  • Promised software updates
  • Bad
  • Low-light camera performance needs improvement
  • No alert slider
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.