OnePlus के पिटारे से 3 मार्च को निकलेगा कुछ खास!

जल्द ही OnePlus आने वाले महीनों में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को भी लॉन्च कर सकती है।

OnePlus के पिटारे से 3 मार्च को निकलेगा कुछ खास!

वनप्लस के इस नए प्रोजेक्ट से 3 मार्च को उठेगा पर्दा

ख़ास बातें
  • खास प्रोजेक्ट पर काम कर रही है वनप्लस, 3 मार्च को करेगी पेश
  • ट्वीट पर फीडबैक देने पर, फोटो DM करेगी कंपनी
  • वनप्लस 8 सीरीज एंड्रॉयड 10 के साथ आएगी
विज्ञापन
चीनी निर्माता कंपनी OnePlus ने ट्विटर पर एक शॉर्ट वीडियो क्लिप साझा किया है। इस शॉर्ट क्लिप में वनप्लस ने अपने नए डिवाइस की जानकारी दी है, जिसे 3 मार्च को पेश किया जाएगा। OnePlus UK ने इस ट्वीट के साथ जानकारी देते हुए बताया है कि यह न ही स्मार्टफोन है और न ही कमर्शियल प्रोडक्ट। कंपनी शायद एक नए कॉन्सेप्ट प्रोजेक्ट को दुनिया के सामने रखने की तैयारी कर रही है।

कंपनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हम एक खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं (न ही फोन/न कमर्शियल प्रोडक्ट) और हमें इसके बारे में आपके विचार जानकर  खुशी होगी। यदि आप प्रतिक्रिया देने में रुचि रखते हैं, तो इस ट्वीट का जवाब दें, और हम आपको कुछ तस्वीरों की एक छोटी संख्या डीएम करेंगे।"

कंपनी ने हाल ही में अपने कॉन्सेप्ट वन स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। इसको लेकर कंपनी ने यह भी कहा था कि यह सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा उम्मीद है कि OnePlus आने वाले महीनों में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को भी लॉन्च कर सकती है।

सभी अफवाहों और अनुमानों को ध्यान में रखा जाए तो वनप्लस 8 सीरीज के हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 10 के साथ आएंगे।

हाल ही में वनप्लस 8 प्रो के एक प्रोटोटाइप की झलक मिली थी। यह फोन डुअल पंच-होल डिस्प्ले और वनप्लस 7 प्रो की तरह कर्व्ड डिस्प्ले से लैस था। डिवाइस के पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप था। यहां तीन लेंस और एलईडी फ्लैश वर्टिकल पोजीशन में थे। उनके बगल में एक और सेंसर था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »