वनप्लस इंडिया का पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर बेंगलुरु में खुला

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 मई 2016 17:26 IST
अपने वनप्लस 3 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने से पहले वनप्लस कंपनी ने भारत में पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोला है। कंपनी का पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर बेंगलुरु में शुरू किया है। आने वाले महीने में नई दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद  और चेन्नई में भी सर्विस सेंटर खोले जाएंगे।

वनप्लस के सर्विस सेंटर खोलने के फैसले को बेहद ही अहम माना जा रहा है। यह कंपनी की भारतीय मार्केट के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी का कहना है कि यह पहला फेज है। आने वाले दिनों में और भी एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटर में ग्राहक सेवा दी जाएगी। दावा किया गया है कि कंपनी की कोशिश 1 घंटे के अंदर ग्राहकों की समस्या दूर करने की होगी। इसके साथ कंपनी द्वारा पहले से दी जा रही पिकअप-ड्रॉप की सुविधा जारी रहेगी।

इसके अलावा इन सर्विस सेंटर में यूज़र को कंपनी के स्मार्टफोन की झलक भी मिलेगी। वनप्लस ने जोर देकर कहा कि आगे भी उसके फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही मिलेंगे, लेकिन नई सेवा का फायदा ग्राहकों को होगा। हैंडसेट खरीदने से पहले वे अपने हाथों से उसकी जांच कर पाएंगे।

वनप्लस इंडिया के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने कहा, "लॉन्च के साथ हम अपने ग्राहकों की समस्या को एक घंटे में दूर करने के सफर की नई शुरुआत की है। हम अपने प्रशंसकों को शानदार स्मार्टफोन अनुभव देने के साथ उन्हें विश्व-स्तरीय ग्राहक केंद्र सेवा भी प्रदान कराना चाहते हैं।"
Advertisement

ध्यान रहे कि कंपनी के अगले फ्लैगशिप वनप्लस 3 हैंडसेट को 14 जून को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  5. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  9. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.