OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान

OnePlus India के CEO Robin Liu ने पद छोड़ दिया है, कंपनी ने कहा ऑपरेशन्स पहले की तरह जारी रहेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मार्च 2026 18:27 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus India के CEO Robin Liu ने पद से इस्तीफा दिया
  • कंपनी ने कहा भारत में ऑपरेशन्स और स्ट्रैटेजी जारी रहेगी
  • नए CEO या सक्सेसर को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई

OnePlus India CEO Robin Liu ने पद छोड़ने के बाद कंपनी ने बयान जारी किया

OnePlus India में एक बड़ा बदलाव सामने आया है, जहां कंपनी के CEO Robin Liu ने पद छोड़ दिया है। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि Robin Liu अब अपनी पर्सनल रुचियों पर ध्यान देने के लिए यह जिम्मेदारी छोड़ रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद यूजर्स के बीच कंपनी के भारत में भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

OnePlus के आधिकारिक बयान के मुताबिक Robin Liu 2018 में कंपनी से जुड़े थे और 2024 में उन्हें OnePlus India का CEO बनाया गया था। कंपनी ने उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनके जाने के बाद भी भारत में बिजनेस और ऑपरेशन्स पहले की तरह जारी रहेंगे।

यह अपडेट ऐसे समय पर आया है जब कुछ समय पहले OnePlus के भारत में ऑपरेशन बंद करने की अफवाहें भी सामने आई थीं। उस दौरान Robin Liu ने खुद सामने आकर इन दावों को गलत बताया था और कहा था कि कंपनी भारत में अपना काम जारी रखेगी।

कंपनी ने साफ किया है कि इस लीडरशिप बदलाव का असर उसकी मौजूदा रणनीति या मार्केट प्रेजेंस पर नहीं पड़ेगा। OnePlus India का कहना है कि लोकल स्ट्रैटेजी और बिजनेस कंटिन्यूटी सुनिश्चित की गई है।

इसके बाद एक और लीक सामने आया, जिसमें दावा किया गया था कि OnePlus कुछ ग्लोबल मार्केट्स में अपनी मौजूदगी कम या बंद कर सकती है। टिप्स्टर ने अब डिलीट कर दिए गए अपने X पोस्ट में बताया था कि यह बदलाव खासतौर पर अमेरिका, यूके और यूरोप जैसे क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है, जबकि चीन में बिजनेस पहले की तरह जारी रहेगा। हालांकि, इस पोस्ट में यह भी कहा गया था कि भारत में कंपनी के ऑपरेशन्स जारी रह सकते हैं, लेकिन यहां फोकस प्रीमियम के बजाय बजट और मिड-रेंज डिवाइसेस पर शिफ्ट हो सकता है।

Advertisement

OnePlus ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि Robin Liu की जगह कौन लेगा या नया CEO कब तक नियुक्त किया जाएगा। आने वाले समय में इसको लेकर और अपडेट सामने आ सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.