फ्लिपकार्ट पर वनप्लस 3 बेचे जाने के दावे पर वनप्लस ने ही उठाए सवाल

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2016 13:17 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट सेल में वनप्लस 3 को सस्ते में बेचे जाने का किया गया था दावा
  • वनप्लस के सीईओ कार्ल पे ने फ्लिपकार्ट के दावों पर उठाए सवाल
  • वनप्लस 3 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलता है
अब फ्लिपकार्ट पर भी वनप्लस 3 स्मार्टफोन होगा। ऐसे दावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार सुबह को किया। लेकिन कंपनी के इन दावों पर वनप्लस कंपनी के सीईओ कार्ल पे ने ही सवाल उठा दिया। क्या है पूरा मामला? आइए आपको बताते हैं।

वनप्लस 3 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलता है। वहीं, फ्लिपकार्ट रविवार से बिग शॉपिंग डेज़ सेल आयोजित करने वाली है। कंपनी ने सेल के ऑफर के प्रिव्यू में बताया कि इस दौरान वनप्लस 3 स्मार्टफोन को सस्ते में उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया चैनल पर कई टीज़र भी जारी किए।
 

फ्लिपकार्ट ने स्नीक-पीक नाम से एक पेज में उन सभी प्रोडक्ट को लिस्ट किया है जिन पर बिग शॉपिंग डेज़ सेल में डिस्काउंट दिया जाएगा। इनमें सबसे ख़ास है वनप्लस 3 स्मार्टफोन- वनप्लस 3 को इसी साल 27,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट द्वारा जारी एक टीज़र इमेज में इस स्मार्टफोन के सेल के दौरान 20,000 रुपये से कम में मिलने के संकेत मिले हैं। टीज़र इमेज में वनप्लस 3 की तस्वीर और नाम के साथ 1_,999 रुपये लिखा गया है। यानी फ्लिपकार्ट इस फोन पर 8,000 रुपये का डिस्काउंट दे सकती है।

इन दावों पर वनप्लस ने सीईओ ने ही सवाल उठा दिया। कार्ल पे ने फ्लिपकार्ट के एग्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन सचिन बंसल को ट्वीट करके पूछा, "भाई! यह क्या है? हमारी साझेदारी सिर्फ अमेज़न इंडिया के साथ है।"

वनप्लस के इस सवाल पर फ्लिपकार्ट का जवाब क्या होगा? यह देखना बेहद ही मज़ेदार होगा। हम अमेज़न इंडिया से प्रतिक्रिया की उम्मीद कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, Oneplus 3, Flipkart
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.