OnePlus Ace 7 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में चीन इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर BOE का f-OLED डिस्प्ले होगा
इस स्मार्टफोन को Radiant White, Tempered और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus की नई स्मार्टफोन सीरीज को कल (29 अक्टूबर) को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Ace 7 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल होगा। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है।
OnePlus ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में बताया है कि इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 V दिया जाएगा। इस चिपसेट का मॉडल नंबर - SM8850-1-AB है। इस चिपसेट में ऑक्टाकोर CPU 4.6 GHz पर क्लॉक्ड दो प्राइम कोर्स और 3.62 GHz तक पर क्लॉक्ड छह परफॉर्मेंस कोर्स हैं। इस सीरीज के OnePlus Ace 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलेगा। OnePlus Ace 7 में 9,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
OnePlus Ace 7 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट के साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में OnePlus की ओर से डिवेलप किया गया Esports Tri-Core चिप सिस्टम भी दिया जाएगा। इससे इन स्मार्टफोन्स का परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा किया गया है। OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro में स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड है। इन स्मार्टफोन्स की रियर कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को तीन कलर्स - Radiant White, Tempered और Midnight Black और OnePlus Ace 7 Pro को Radiant White, Windbreaker और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
इस स्मार्टफोन सीरीज में चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर BOE से सोर्स किया गया f-OLED डिस्प्ले होगा। इस डिस्प्ले में X4 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। हाल ही में OnePlus की चीन में यूनिट के प्रेसिडेंट, Li Jie ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो अलग एयरफ्लो चैनल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से एक चिपसेट को हीट से बचाने और दूसरा रियर पैनल में डायरेक्ट कूल एयर के लिए होगा। OnePlus का दावा है कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में इस डिजाइन का पहली बार इस्तेमाल किया जा रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।