OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस

OnePlus चीनी बाजार में Ace ब्रांडेड स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra को अप्रैल में लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मार्च 2026 13:01 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 6 Ultra में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • OnePlus Ace 6 Ultra में 8,500mAh की बैटरी मिलेगी।
  • OnePlus Ace 6 Ultra में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट होगा।

OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus चीनी बाजार में Ace ब्रांडेड स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra को अप्रैल में लेकर आने वाला है, जिस पर वर्तमान में काम चल रहा है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के वीबो पोस्ट के अनुसार, वनप्लस का आगामी फोन MIIT सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर सर्टिफाइड हुआ है। इसके अलावा एक अन्य टिपस्टर ने फोन के बैटरी साइज का भी खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको OnePlus Ace 6 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Ace 6 Ultra आया नजर

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, मॉडल नंबर PMB110 वाला वनप्लस फोन चीन के MIIT ऑथोरिटी पर सर्टिफाइड हुआ है। चीनी बाजार में आने पर यही फोन Ace 6 Ultra होगा। आपको बता दें कि Ace 6T का एक मॉडिफाइड वर्जन OnePlus 15T नाम से ग्लोबल स्तर पर लॉन्च हुआ था। यह साफ नहीं है कि कंपनी Ace 6 Ultra का भी मॉडिफाइड वर्जन ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने का प्लान बना रही है या नहीं।

OnePlus Ace 6 Ultra Specifications (Expected)

OnePlus Ace 6 Ultra में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट है। टिपस्टर बाल्ड पांडा की लीक के अनुसार, इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट होगा। इस फोन में 8,500mAh की बैटरी मिलेगी। हालांकि, अन्य स्पेसिफिकेशंस का अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह फोन बाजार में आने के बाद Redmi K90 Ultra को टक्कर देगा।

OnePlus Ace 6 Specifications

OnePlus Ace 6 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन  165Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है। यह फोन 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। Ace 6 में 7,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें OnePlus फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से लैस किया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.