9000mAh बैटरी के साथ OnePlus Ace 6 सीरीज का नया फोन लीक! धांसू फीचर्स से होगा लैस

OnePlus Ace 6 Turbo फोन जल्द ही कंपनी की ओर से मार्केट में पेश किया जा सकता है जो कि एक परफॉर्मेंस फोकस्ड डिवाइस होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 नवंबर 2025 16:02 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • फोन में अबतक की सबसे बड़ी 9000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • गेमिंग लवर्स के लिए यह फोन अल्ट्रा स्मूद परफॉर्मेंस दे सकता है।

Ace 6 सीरीज में कंपनी जल्द ही नया दावेदार पेश कर सकती है

OnePlus की ओर से जल्द ही OnePlus Ace 6 Turbo को नए फोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की Ace 6 सीरीज में यह नया परफॉर्मर स्मार्टफोन हो सकता है जिसके डिटेल्स लीक हो गए हैं। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह अबतक की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बैटरी के साथ आ सकता है जो कि 9000mAh की हो सकती है। आइए जानते हैं OnePlus Ace 6 Turbo के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

OnePlus Ace 6 Turbo फोन जल्द ही कंपनी की ओर से मार्केट में पेश किया जा सकता है जो कि एक परफॉर्मेंस फोकस्ड डिवाइस होगा। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से इस फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। फोन में पावरफुल स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 चिपसेट बताया गया है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट है। यानी अफॉर्डेबल प्राइस में फोन में हाई परफॉर्मेंस क्षमता देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इस फोन में अबतक की सबसे बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। 

वनप्लस ऐस 6 टर्बो में अबतक की सबसे बड़ी 9000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। डिस्प्ले के लिए कहा गया है कि यह फोन 6.78 इंच के LTPS OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यहां तक कि यह 165Hz तक भी जा सकता है। यानी गेमिंग लवर्स के लिए यह फोन अल्ट्रा स्मूद परफॉर्मेंस दे सकता है। 

OnePlus Ace 6 Turbo Launch Timeline
OnePlus Ace 6 Turbo का लॉन्च चीन में बहुत नजदीक कहा जा रहा है। फोन जनवरी में रिलीज होने की संभावना जताई गई है। कंपनी ने इसे चीन में पेश करेगी। लेकिन ग्लोबल मार्केट में यह फोन OnePlus Nord 6 मॉनिकर के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, भारत जैसे मार्केट्स में फोन 2026 की दूसरी तिमाही में पेश किया जा सकता है। जल्द ही कंपनी की ओर से इसे लेकर कोई अधिकारिक घोषणा सामने आ सकती है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.