OnePlus Ace 6 Launched: अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी, 1TB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस फोन

OnePlus Ace 6 को Quicksilver, Flash White और Black कलर ऑप्शंस में Oppo e-Shop, JD Mall और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 30 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2025 18:11 IST
ख़ास बातें
  • 7,800mAh की बैटरी OnePlus Ace 6 की सबसे बड़ी खासियत है
  • फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है
  • Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है और 16GB तक रैम से लैस है फोन

नए OnePlus Ace 6 की शुरुआती कीमत चीन में CNY 2,599 (लगभग 32,300 रुपये) रखी गई है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने आखिरकार चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए OnePlus Ace 5 का सक्सेसर है और ग्लोबल मार्केट, जिसमें भारत भी शामिल है, में इसे OnePlus 15R के नाम से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे पावर, परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के शानदार कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 7,800mAh की बैटरी, 165Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले और 50MP का OIS कैमरा सेटअप दिया गया है।

OnePlus Ace 6 price, availability

नए OnePlus Ace 6 की शुरुआती कीमत चीन में CNY 2,599 (लगभग 32,300 रुपये) रखी गई है, जो इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा फोन 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, और 16GB + 512GB वर्जन में भी मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमशः CNY 2,899 (करीब 36,000 रुपये), CNY 3,099 (करीब 38,800 रुपये) और CNY 3,399 (लगभग 42,200 रुपये) है। वहीं, टॉप कॉन्फिगरेशन में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलता है, जिसका प्राइस CNY 3,899 (लगभग 48,400 रुपये) है।

OnePlus Ace 6 को Quicksilver, Flash White और Black कलर ऑप्शंस में Oppo e-Shop, JD Mall और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 30 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

OnePlus Ace 6 specifications, availbility

OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच का 1.5K (1272×2800 पिक्सल) AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें इन-डिस्प्ले 3D फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, साथ ही आई-प्रोटेक्शन फीचर भी मौजूद है। फोन को पावर देने का जिम्मा Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर है, जो G2 गेमिंग चिप के साथ आता है। यह फोन 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें, तो OnePlus फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

फोन के डिजाइन पर भी कंपनी ने खास ध्यान दिया है। इसमें मेटल फ्रेम दिया गया है और यह IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ आता है। इसमें एक कस्टमाइजेबल “Plus Key” बटन दिया गया है, जिससे यूजर्स रिंग मोड स्विच करने, कैमरा खोलने, ट्रांसलेट करने या टॉर्च ऑन करने जैसी सेटिंग्स असाइन कर सकते हैं।

बैटरी के मामले में OnePlus Ace 6 ने एक नया बेंचमार्क सेट किया है। फोन में 7,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी है। हालांकि, इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया गया है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.