OnePlus Ace 3 Pro में मिलेगा Snapdragon 8 Gen 3 फीचर, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

OnePlus Ace 3 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर होगा। इस फोन में 24GB LPDDR5x रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 फरवरी 2024 10:29 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • OnePlus Ace 3 Pro में 24GB LPDDR5x रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी।
  • OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच का कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर अपनी Ace 3 सीरीज में नया एडिशन OnePlus Ace 3 Pro पेश करने की तैयारी कर रहा है। OnePlus Ace 2 Pro को बीते साल साल अगस्त में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था और अब इसका अपग्रेड मॉडल परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में ग्राहकों को कुछ नया देने के लिए तैयार है। यहां हम आपको OnePlus Ace 3 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Ace 3 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Advertisement
स्मार्ट पिकाचु नामक टिपस्टर के हालिया लीक के अनुसार, OnePlus Ace 3 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर होगा। इस फोन में 24GB LPDDR5x रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी, जिससे यह पता चलता है कि वनप्लस उन कॉन्फिगरेशन की टेस्टिंग कर रहा है जिसकी सबसे ज्यादा डिमांड है।

डिजाइन की बात करें तो OnePlus Ace 3 Pro में कथित तौर पर कर्व्ड स्क्रीन होगी। फोन में BOE से ली गई 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें टॉप नॉच टेक्स्चर मिलने की भी उम्मीद है।
Advertisement

OnePlus स्मार्टफोन में एक मेटल मिडिल फ्रेम और एक ग्लास बैक होगा। हालांकि, अभी तक कैमरा और बैटरी की जानकारी पता नहीं चली है, लेकिन यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर चलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन अपने रिलीज शेड्यूल से पहले लॉन्च हो सकता है। वनप्लस 2024 की पहली छमाही में नया स्मार्टफोन पेश कर सकता है।

हालांकि, OnePlus Ace 3 Pro की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं है। Ace 2 Pro ग्लोबल स्तर पर रिलीज नहीं हुआ था तो आगामी फोन को लेकर ज्यादा संभावना है। इसके अलावा वनप्लस 28 फरवरी को OnePlus Ace 3 Genshin Impact Custom Edition भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.