OnePlus Ace 3 Pro के डिजाइन का खुलासा, अलग जगह मिलेगा फिंगरप्रिंट स्कैनर, जानें सबकुछ

OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की BOE S1 कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1.5K हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जून 2024 13:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की BOE S1 कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगी।
  • OnePlus Ace 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-800 प्राइमरी कैमरा होगा।
  • OnePlus Ace 3 Pro में 6100mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।

OnePlus Ace 3 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।

Photo Credit: OnePlus/Weibo

OnePlus चीनी बाजार में OnePlus Ace 3 Pro को आज शाम 7 बजे लॉन्च करने वाला है। पहले ही कई अफवाहों में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का पता चल चुका है। अब कंपनी ने लॉन्च से पहले ऑफिशियल तौर पर स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारी का खुलासा किया है। आइए OnePlus Ace 3 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

पोस्टर्स के अनुसार, स्मार्टफोन परफॉर्मेंस बीस्ट होने वाला है। इसमें बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए बायोनिक वाइब्रेशन मोटर है। हैप्टिक फीडबैक कुल मिलाकर यूजर्स एक्सपीरियंस में एक अच्छी जानकारी जोड़ता है। Ace 3 Pro में इस उद्देश्य के लिए 602mm³ की मोटर है, जो पोस्टर के अनुसार, हैप्टिक फीडबैक में आईफोन से आगे निकल जाती है। एक बड़ी कंपन मोटर के इस्तेमाल के साथ-साथ कंपनी एक अल्ट्रा-थिन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर की उपस्थिति का भी खुलासा करती है। कथित तौर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर को ऑप्टिमल एक्सेस के लिए लगाया गया है, जिससे अनलॉक करना ज्यादा आसान हो गया है। पोस्टर में पॉजिशन को देख सकते हैं।

पिछली अफवाहों के अनुसार, स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस है। लंबे वर्कलोड के लंबे सेशन को बनाए रखने के लिए OnePlus 9126 मिमी² अल्ट्रा-लार्ज वेपोर चेंबर की पेशकश कर रहा है। फ्लैगशिप चिपसेट और काफी अच्छे कूलिंग फीचर्स के साथ फोन 2,326,659 का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर मिला है। स्मार्टफोन कंपनी के टाइडल आर्किटेक्चर के साथ भी आता है जो चिप परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करने के लिए है। 


OnePlus Ace 3 Pro Specifications, Features


OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच की BOE S1 कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-800 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6100mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी ने पहले खुलासा किया था कि Snapdragon फ्लैगशिप चिपसेट को 24GB LPDDR5x RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1,240x2,772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.