OnePlus Ace 3 की डिस्प्ले हुई टीज, मिलेगा बेहतर गेमिंग अनुभव

OnePlus Ace 3 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जनवरी 2024 18:37 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus Ace 3 में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलेगी।
  • OnePlus Ace 3 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर मिलेगा।

OnePlus Ace 3 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus जल्द ही OnePlus Ace 3 को लेकर आ रही है। हाल ही में कंपनी ने एक टीजर जारी किया गया था। नए टीजर में यह पता चला कि आगामी स्मार्टफोन एक बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। आइए OnePlus Ace 3 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus Ace 3 डिस्प्ले टीजर


Advertisement
चीनी स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड का नया टीजर कंफर्म करता है कि फोन में सेल्फ-डेवपल टेक्नोलॉजी है जो एक एडवांस टच एक्सपीरियंस प्रदान करती है। इस बिल्कुल नए फीचर को TUV प्रिसिजन सर्टिफिकेशन के साथ जोड़ा गया है, जिसका मतलब है कि फोन को 20 प्रोफेशनल टेस्ट और लाखों टच इनपुट से गुजरना पड़ा है। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी कहा कि यह पीसकीपर एलीट के लिए स्पेशल ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है, जो PUBG मोबाइल का चीन वर्जन है।

वनप्लस ऐस 3 स्मार्टफोन मोबाइल गेमर्स के लिए एक पावरहाउस बनने के लिए तैयार है। अभी हाल ही में OnePlus ने फोन के अन्य डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स को भी टीज किया है। इस स्मार्टफोन में एक 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका सप्लाई BOE द्वारा हुई है। डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन, 800 निट्स मैनुअल ब्राइटनेस, 1,600 निट्स ग्लोबल ब्राइटनेस और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करेगी। स्क्रीन एक X1 सीरीज 8T LTPO पैनल है जो 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करती है।
Advertisement

OnePlus Ace 3 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC जैसे कुछ दमदार स्पेसिफिकेशन मिलने की उम्मीद है। इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की संभावना है और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ऐस 3 को बाजार में 4 जनवरी 2024 को पेश किया जाएगा।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.