OnePlus Ace 3 का लुक करेगा बाकी फोन्‍स को फीका! Video में देखें ‘शानदार’ डिजाइन

OnePlus Ace 3 : टीजर वीडियो में वनप्‍लस ने फोन के फ्रंट लुक का खुलासा नहीं किया है। फोन के किस तरह के स्‍पेसिफ‍िकेशंस होंगे, इसकी जानकारी भी नहीं है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2023 12:08 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 को बहुत जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है
  • इसका टीजर वीडियो सामने आया है
  • 4 जनवरी को हो सकती है नए फोन की लॉन्चिंग

नए वनप्‍लस में 6.78 इंच का कर्व्ड-एज OLED डिस्‍प्‍ले हो सकता है, जो 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

Photo Credit: Weibo

OnePlus Ace 3 : स्‍मार्टफोन ब्रैंड वनप्‍लस की नई डिवाइस OnePlus Ace 3 को बहुत जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है। ब्रैंड ने इसकी डेट तो कन्‍फर्म नहीं की है, लेकिन एक टीजर वीडियो के जरिए नए वनप्‍लस की झलक दिखाई है। इसे चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर दिखाया गया। वनप्‍लस क्‍लब के एक्‍स पेज पर भी टीजर मौजूद है, जिसमें सैंड गोल्ड कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है। फोन के स्‍पेक्‍स को लेकर बहुत जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ डिटेल्‍स सामने आई हैं।  

टीजर वीडियो में वनप्‍लस ने फोन के डिजाइन पर फोकस किया है। इसमें एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। राइट साइड में वॉल्‍यूम रॉकर और ‘पावर की' नजर आती है। लेफ्ट साइड में अलर्ट स्‍लाइडर दिखाई देता है। ऐसा लगता है कि फोन के टॉप ऐज में माइक्रोफोन, आईआर ब्‍लास्‍टर और स्‍पीकर होल दिया गया है। 
Advertisement
 

टीजर वीडियो में वनप्‍लस ने फोन के फ्रंट लुक का खुलासा नहीं किया है। फोन के किस तरह के स्‍पेसिफ‍िकेशंस होंगे, इसकी जानकारी भी नहीं है। हालांकि रिपोर्टों में अनुमान लगाया गया है कि नए वनप्‍लस में 6.78 इंच का कर्व्ड-एज OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जो 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। सिक्‍योरिटी के लिए इस फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। यह फोन ColorOS 14 के लेयर वाले एंड्रॉयड 14 ओएस पर चल सकता है। 
Advertisement

इस फोन में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 12 से लेकर 16 जीबी तक रैम हो सकती है। 100 वॉट की चार्जिंग और 5 हजार एमएएच बैटरी की खूबियां भी मिलने की उम्‍मीद है। कहा जाता है कि फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। सेल्‍फी के लिए 16 मेगापिक्‍सल का सेंसर इस फोन में दिया जा सकता है। ग्‍लोबल मार्केट में इस डिवाइस को OnePlus 12R के नाम से पेश किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  4. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  2. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  3. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  4. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  5. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  6. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  7. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  8. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  10. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.