OnePlus Ace 2V लॉन्च से पहले फिर लीक! 5000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ इन फीचर्स से भी होगा लैस!

टिप्स्टर ने फोन के कलर वेरिएंट्स के बारे में भी एक पोस्ट में खुलासा किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मार्च 2023 11:34 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है
  • इसमें 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है
  • OnePlus Ace 2V में IR ब्लास्टर भी देखने को मिल सकता है

OnePlus Ace 2V फोन मिंट और ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। 

Photo Credit: OnePlus

OnePlus की ओर से अगला Ace एडिशन स्मार्टफोन घोषित किया जा चुका है। OnePlus Ace 2V के नाम से कंपनी इस फोन को लॉन्च करने जा रही है जिसकी तारीख 7 मार्च के लिए निर्धारित है। फोन पिछले कई दिनों से चर्चा में है और इसके कई स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो चुके हैं। फोन में 5,000mAh बैटरी होने की बात कही गई है। इसमें Dimensity 9000 चिपसेट देखने को मिल सकता है। अब OnePlus Ace 2V के बारे में लेटेस्ट लीक इसके कई और स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स से पर्दा उठाता है। 

OnePlus Ace 2V चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus का अपकमिंग स्मार्टफोन है। यह फोन 7 मार्च को चीन में लॉन्च होने जा रहा है जिसमें अब बहुत समय नहीं रह गया है। फोन की बैटरी, चार्जिंग और डाइमेंशन भी अब कथित तौर पर कंफर्म हो गए हैं। जाने माने टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। टिप्स्टर के मुताबिक, OnePlus Ace 2V में 5000एमएएच बैटरी देखने को मिलेगी। इसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा। 

वनप्लस ऐस 2वी के डाइमेंशन भी टिप्स्टर ने बताए हैं। इसकी मोटाई 8.15mm होगी। फोन का वजन 191.5 ग्राम बताया गया है। टिप्स्टर ने इन स्पेसिफिकेशंस के साथ फोन के कुछ फोटो भी शेयर किए हैं जो कि कंपनी के अधिकारिक पोस्टर की ओर इशारा करते हैं। एक अन्य पोस्ट में टिप्स्टर ने इसके कुछ और फीचर्स का भी खुलासा किया है। इस पोस्ट के मुताबिक OnePlus Ace 2V में IR ब्लास्टर भी देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन NFC सपोर्ट के साथ भी आएगा, ऐसा कहा गया है। 

टिप्स्टर ने फोन के कलर वेरिएंट्स के बारे में भी एक पोस्ट में खुलासा किया है। हाल ही में एक पोस्ट के माध्यम से टिप्स्टर ने कहा था कि फोन मिंट और ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। 

फोन का लॉन्च अब काफी नजदीक है। अभी तक आए अपडेट्स के मुताबिक अगर इसके स्पेसिफिकेशंस देखें तो फोन में 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है। फोन में 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है। डिवाइस HDR 10+ के सपोर्ट के साथ आ सकता है, ऐसा कहा गया है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 64 मेगापिक्सल मेन लेंस के साथ रियर में ट्रिपल कैमरा और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2772x1240 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.