OnePlus Ace 2 में आएगी 6.74 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, मिलेगा दुनिया का बेस्ट टच एक्सपीरियंस

OnePlus Ace 2 में एक कर्व्ड-एज डिस्प्ले है जिसमें एक सेंट्रली पंच होल दिया गया है। इस फोन में 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1240 पिक्सल और 120Hz का रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 फरवरी 2023 10:23 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus चीन में OnePlus Ace 2 को 7 फरवरी को पेश करेगा।
  • OnePlus Ace 2 में एक कर्व्ड-एज डिस्प्ले है जिसमें एक सेंट्रली पंच होल है।
  • OnePlus Ace 2 दुनिया का पहला फोन है जो कॉन्सनेंस टच पेश प्रदान करता है।

OnePlus Ace 2 में 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus China

OnePlus चीन में OnePlus Ace 2 को 7 फरवरी को पेश करेगा। इस फोन को OnePlus 11R 5G का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है, जो उसी दिन भारत में लॉन्च होने वाला है। आज OnePlus चाइना ने OnePlus Ace 2 के स्पेसिफिकेशंस को कंफर्म करते हुए पोस्टर जारी किया। यहां हम आपको वनप्लस के इस आगामी स्मार्टफोन के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ब्रांड द्वारा जारी किए गए पोस्टर से साफ होता है कि OnePlus 11R के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर आने वाले OnePlus Ace 2 में एक कर्व्ड-एज डिस्प्ले है जिसमें एक सेंट्रली पंच होल दिया गया है। यह एक 6.74 इंच की OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1240 पिक्सल और 120Hz का रिफ्रेश रेट है।

कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि Ace 2 दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो कॉन्सनेंस टच पेश प्रदान करता है। इससे साफ होता है कि यह इंडस्ट्री में सबसे बेहतर टच एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। स्क्रीन 450 ppi पिक्सल डेंसिटी और 1,450 निट्स तक ब्राइटनेस प्रदान करती है।

Ace 2 का डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है। यह हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग को सपोर्ट करेगा। यह फोन एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा। अन्य रिपोर्ट्स से पता चला था कि वनप्लस का यह फोन Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट से लैस होगा। इस फोन में 16GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आएगा। यह फोन 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा।

कैमरा की बात करें तो वनप्लस ऐस 2 के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल या 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करेगा, इसके अलावा IR ब्लास्टर और एक अलर्ट स्लाइडर आएगा। वनप्लस ऐस 2 लॉन्च करने के अलावा कंपनी 9 फरवरी को OnePlus Ace Buds भी पेश करेगी जो कि भारतीय बाजार में Nord Buds के तौर पर रीब्रांड होने की संभावना है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Very good battery life, 100W charging
  • Lag-free performance
  • Bright and vivid display
  • Capable main camera
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Underwhelming secondary cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
  2. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  4. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.